एक दूसरे की हूबहू कॉपी हैं भारत की ये खूबसूरत जगहें
भारत में कई ऐसी खूबसूरत और प्रसिद्ध जगह हैं जो देश में ही नहीं पूरी दुनिया में विख्यात है लेकिन शायद आपको ये जानकर बड़ा आश्चर्य होगा कि इन खूबसूरत जगहों की हूबहू कॉपी भारत में ही मौजूद है। आइये आपको भारत की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताते हैं जिनकी भारत में ही बना दी हूबहू कॉपी।
1. हिमाचल प्रदेश की चंद्रताल और जम्मू कश्मीर की पांगोंग लेक दोनों जगह दिखने में एक जैसी लगती है। इन्हें देख कर लगता है प्रकृति में भी हमशक्ल पाए जाते हैं।
चंद्रताल (हिमाचल प्रदेश)
पांगोंग लेक (जम्मू कश्मीर)
2. महाराष्ट्र में स्थित फूलों की ‘कास घाटी’ और उत्तराखंड में स्थित फूलों की घाटी का नजारा एक जैसा ही लगता है।
फूलों की ‘कास घाटी’ (महाराष्ट्र)
फूलों की घाटी (उत्तराखंड)
3. हिमाचल प्रदेश का खज्जियार और औली का क्लिफ टॉप क्लब काफी खूबसूरत है और ये दोनों जगहें दिखने में एक जैसी लगती हैं।
खज्जियार (हिमाचल प्रदेश)
क्लिफ टॉप क्लब (औली)
4. दिल्ली का लाल किला और आगरा का आगरा फोर्ट दिखने में एक दूसरे की एकदम कॉपी लगते हैं।
आगरा फोर्ट (आगरा)
लाल किला (दिल्ली)
5. लद्दाख की पेन्सी ला और सिक्किम की गुरुडोंगमार झील दोनों का नजारा बेहद खूबसूरत है और दोनों जगहें दिखने में भी एक जैसी लगती हैं।
पेन्सी ला, जंस्कार (लद्दाख)
गुरुडोंगमार झील (सिक्किम)
6. औरंगाबाद में बना “बीबी का मकबरा” को देखकर कोई भी धोखा खा सकता है की आगरा का ताजमहल यहाँ कैसे आ गया!
बीबी का मकबरा (औरंगाबाद)
ताज महल (आगरा)
7. गोवा के दूधसागर जलप्रपात और कर्नाटक के जोग फॉल्स दोनों को देखकर ऐसा लगता है जैसे यहाँ से पानी नहीं बल्कि दूध की धारा बह रही हो।
दूधसागर जलप्रपात (गोवा)
जोग फॉल्स (कर्नाटक)
8. सिक्किम में स्थित युमथांग घाटी और हिमाचल प्रदेश की बास्पा घाटी दोनों बेहद खूबसूरत हैं और दोनों ही दिखने में भी एक दूसरे की कॉपी लगते हैं।
युमथांग घाटी (सिक्किम)
बास्पा घाटी (हिमाचल प्रदेश)
9. जैसलमेर का किला और मेहरानगढ़ किले को देखकर भी आपको ऐसा ही लगेगा जैसे ये एक दूसरे की कॉपी हों।
जैसलमेर का किला
मेहरानगढ़ किले
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें