रविवार, 28 जुलाई 2019

मिस्र के समुद्र में मिला पुराना ग्रीक शैली का मंदिर

मिस्र (इजिप्ट) के समुद्र में मिला पुराना ग्रीक शैली का मंदिर, सिक्के और गहने

मिस्र एक प्राचीन देश होने के साथ ही अजूबों का देश भी है। यह हमेशा से ही अजीबों—गरीब खोज के कारण दुनिया भर में चर्चा में रहता है। यहां पर हमेशा से ही जमीन की खुदाई में और समुद्र की गहराई में ऐसी चीजें मिलती है जिसे देखने वाला भी हैरान हो जाता है। हाल ही में वैज्ञानिकों को यहां पर एक ऐसा ही रहस्यमयी मंदिर मिला है। जिसके बारे में वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि यह 1200 साल पुराना है।

हेराक्लिअन
मिस्र (Egypt) के हेराक्लिअन (Heracleion) शहर में समुद्र के अंदर सदियों पुराना मंदिर और दूसरे कई पुरातत्व के महत्व की सामग्री मिली। यूरोप और मिस्र के पुरातत्वविदों (Archaeologists) ने इस मंदिर और प्राचीन सभ्यता से जुड़ी चीजों की खोज की है। द सन में प्रकाशित खबर के अनुसार, खोजी टीम को मंदिर के कुछ अवशेष के साथ पुराने तांबे के सिक्के, मिट्टी के बर्तन और कुछ मूर्तियां भी मिली हैं। हेराक्लिअन शहर की खोज 2001 में की गई थी। जानकारी के मुताबिक, मंदिर हेराक्लिओन शहर के उत्तरी हिस्से में मिला है, जिसे मिस्र का खोया हुआ शहर अटलांटिस कहा जाता है।

आर्कियोलॉजिस्ट डॉ फ्रेंक गोडियो के मुताबिक इसी जगह पर 12 साल पहले तटीय इलाके में फ्रेंच के युद्धपोत भी मिले थे जो 18 वीं शताब्दी के थे। डॉ गोडियो के मुताबिक करीब 4 साल की कड़ी मेहनत के बाद 1200 साल पुराने मंदिर का पता लगाया जा सका है।

मिस्र का प्रमुख बंदरगाह शहर था हेराक्लिअन
पुरातत्व विभाग की टीम का कहना है कि इस प्राचीन शहर के ज्यादातर अवशेष के बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं है। हमें अभी तक प्राचीन सभ्यता में समुद्र किनारे बसे इस प्रमुख बंदरगाह शहर के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। पानी के अंदर दिखे अवशेष के बाद अब पुरातत्व विशेषज्ञों की टीम ने कई चौंकानेवाले खुलासे किए हैं।

पुरातत्वविदों की टीम के मुताबिक हेराक्लिओन को कभी मंदिरों का शहर माना जाता था और लेकिन करीब हजार साल पहले आए सुनामी के कारण यह शहर पानी में डूब गया और पूरी तरह बर्बाद हो गया था। इस शहर को इजिप्ट के कारोबार का प्रमुख केंद्र माना जाता था।

पुरातत्व विभाग के लोगों के मुताबिक यह मंदिर समुद्र के जिस हिस्से में मिला है उसे इजिप्ट का अटलांटिस क्षेत्र माना जाता है।

ग्रीक मंदिर के मिले अवशेष, सोने-चांदी के सिक्के
राजा क्लाडियस टॉलमी के शासनकाल के हैं सिक्के!
खोजी टीम का कहना है, 'समुद्र के अंदर से ग्रीक मंदिर के अवशेष मिले हैं जो बिखर चुका है। इसके साथ ही कई नाव भी मिले हैं जिसमें कुछ ज्वैलरी और सिक्के भी हमारी टीम को मिला है। किंग पटोलिमे II (283 to 246 BC) के दौर के तांबे और कुछ फूलदान जैसी चीजें भी मिली हैं।' इन सिक्कों को राजा क्लाडियस टॉलमी (राजा टॉलमी द्वितीय) के कार्यकाल यानी तीसरी शताब्दी का बताया जा रहा है। पानी के अंदर कई इमारतों के अवशेष भी मिले हैं जो काफी दूर तक फैला हुआ है।

समुद्र के भीतर मिले इस खजाने में कई प्राचीन सीप, क्रॉकरी, सिक्के और गहनों से भरा बर्तन भी पाया गया है जिसके चौथी शताब्दी के होने का दावा किया जा रहा है।

स्कैनिंग डिवाइस के जरिए की गई खोज
माना जा रहा है कि एक प्रमुख ग्रीक शैली के मंदिर के साथ एक छोटा मंदिर भी मिला है। मंदिर ईसा पूर्व तीसरी या चौथी शताब्दी (शती) का बताया जा रहा है। गहरे समुद्र में कई पिलर्स मिले हैं जो मुख्य मंदिर का हिस्सा बताया जा रहा है। इस मंदिर की खोज स्कैनिंग डिवाइस की मदद से किया गया है।

खोजकर्ता टीम ने मिशन में मिली चीजों की जानकारी देते हुए बताया कि सोने के जेवर, चांदी और पीतल के विभिन्न धार्मिक कार्यों में प्रयोग होनेवाले कलात्मक वस्तुएं और धातुओं के कुछ उपकरण मिली हैं।

16 फीट तक की मूर्तियां मिलीं
पिछले 15 सालों में यहां समुद्र से गोताखोरों ने 64 प्राचीन नाव, सोने के सिक्कों का खजाना, 16 फीट ऊंची मूर्तियां और विशाल मंदिर के अवशेषों को खोजा है।

इतना ही नहीं समुद्र की गहराई में कई प्राचीन इमारतें और मिट्टी के बर्तन भी पाए गए हैं, जो कि करीब 2000 साल पुराने बताए जा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें