क्या पृथ्वी पर ऐसे अत्यंत गुप्त / प्रतिबंधित स्थान हैं जहाँ किसी का भी जाना बहुत खतरनाक और इसीलिए वर्जित भी है?
मनुष्य स्वभावतः जिज्ञासु होता है| प्रत्येक व्यक्ति अलग-अलग जगहों पर जाकर उस जगह को देखना चाहते हैं| लेकिन दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं जो प्रतिबंधित है और आप वहाँ नहीं जा सकते हैं| कुछ जगह वहाँ के दुर्लभ जीव और वातावरण को बचाने के लिए प्रतिबंधित किये गये हैं तो कुछ जगह पर जाना इसलिए प्रतिबंधित है क्योंकि वहाँ गुप्त सैन्य संस्थान हैं या आपका वहाँ जाना जानलेवा हो सकता है| आइये हम आपको दुनिया के ऐसे जगहों के बारे में जानकारी दे रहे है जहाँ आपका जाना प्रतिबंधित है|
1. स्नेक आइलैंड
ब्राजील के शहर साउपोलो से लगभग 144 किमी. की दूरी पर अटलांटिक महासागर में “क्वेमाडा ग्रांदे” द्वीप स्थित है जिसे “स्नेक आइलैंड” के नाम से भी जाना जाता है| यह द्वीप दुनिया के सबसे जहरीले साँप “गोल्डन लेंसहेड” का घर है| 110 एकड़ में फैले इस द्वीप पर लगभग 4000 साँप रहते हैं| ये साँप इतने जहरीले हैं कि इनका जहर इन्सान के मांस को भी गला देता है|
ब्राजील ने जहाजों को इस द्वीप से दूर रखने के लिए 1909 में इस द्वीप पर एक लाईट हाउस बनवाया था | इस लाईट हाउस को एक परिवार चलाता था लेकिन 1920 में यह पूरा परिवार मृत पाया गया क्योंकि गोल्डन लेंसहेड इनके घर में घुस आया था| साँपों की भारी संख्या एवं घनत्व को देखते हुए यहाँ इन्सानों का रहना सुरक्षित नहीं माना गया और इस लाईट हाउस को पूरी तरह से स्वचालित कर दिया गया है| इस द्वीप के खतरे को देखते हुए ब्राजील की सरकार ने इस द्वीप पर जाने पर पाबंदी लगा दी है और ब्राजील की नेवी इस द्वीप के चारों ओर गश्त लगाती है| इस द्वीप पर ब्राजील की नेवी के अलावा सरकार से इजाजत मिलने पर जैव विविधता संरक्षण से जुड़े “चिको मेंडेस संस्थान” के कुछ चयनित शोधकर्ताओं ही जा सकते हैं|
2. माउंट वेदर इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर
माउंट वेदर इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर अमेरिका का एक “सिविलियन कमांड”सुविधा है जो अमेरिका के वर्जिनिया प्रान्तमें स्थित है| यह वह स्थान है जहाँ परमाणु हमले जैसे किसी भी बड़ी आपदा के समय अमेरिका के सबसे वरिष्ठ पद के सरकारी एवं सैनिक अफसरों को सुरक्षित करने के लिए लाया जाएगा| ऐसी मान्यता है कि यहाँ एक भूमिगत कॉम्प्लेक्स मौजूद है जो किसी भी आपदा को झेल सकता है| यह कॉम्प्लेक्स हर सुविधा में आत्मनिर्भर है| यहाँ पर हॉस्पिटल, पानी की जलाशय, इलेक्ट्रिक पॉवर प्लांट एवं रेडियो कम्युनिकेशन सिस्टम मौजूद है| यह रेडियो कम्युनिकेशन सिस्टम इस सेंटर को अन्य सरकारी संस्थाओं और सैनिक संस्थाओं से जोड़ता है| यहाँ की सारी सुविधाएँ 200 लोगों को 30 दिनों तक सुरक्षित रख सकती है| ऐसा मानना है कि 11 सितम्बर को वर्ल्ड ट्रेड सेन्टर हुए हमले के बाद ज्यादातर अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों को यहाँ पर सुरक्षित रूप से पहुँचा दिया गया था| इसी महत्व के कारण यहाँ पर किसी का भी अनाधिकृत प्रवेश वर्जित है|
3. मेज्गोरये
मेज्गोरये एक प्रतिबंधित क्षेत्र है जो रूस के “बश्कोरतोस्तान गणराज्य” में स्थित है| यह शहर यूराल पर्वत के दक्षिण में माउंट यमनाताऊ के नजदीक “उफा” शहर से 200 किमी. दक्षिण में स्थित है| ऐसी मान्यता है कि इस शहर में एक गुप्त परमाणु मिसाइल केन्द्र है जिसकी रक्षा रूसी सेना की एक पूरी बटालियन करती है| यहाँ स्थित बैलेस्टिक मिसाइल प्रणाली स्वचालित सेंसर से युक्त है जो किसी भी तरह के परमाणु हमले की स्थिति में स्वतः ही निर्धारित लक्ष्य पर हमला कर सकता है| अतः यहाँ किसी भी बाहर के व्यक्ति का आना सख्त मना है और यहाँ के निवासी भी सेना की इजाजत के बिना शहर के अन्दर-बाहर नहीं आ जा सकते हैं|
4. मेट्रो-2
मेट्रो-2 रूस के मास्को शहर में स्थित गुप्त “भूमिगत मेट्रो रेल सेवा” का नाम है| माना जाता है कि यह मेट्रो मास्को के पब्लिक मेट्रो के समानान्तर चलती है| ऐसी मान्यता है कि इस मेट्रो का निर्माण “जोसेफ स्टालिन” के समय शुरू हुआ था और इसका नाम रूस की गुप्त एजेंसी KGB ने D-6 रखा था| यह भी माना जाता है कि मेट्रो-2 की लम्बाई मास्को की पब्लिक मेट्रो से अधिक है| मेट्रो-2 की रेलवे लाईन रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन को फेडरल सिक्यूरिटी सर्विस के मुख्यालय, सरकारी एयरपोर्ट “व्नुकोवो-2” और एक भूमिगत शहर “रामेन्की” से जोड़ता है| ऐसी मान्यता है कि इसे जोसेफ स्टालिन ने किसी भी परमाणु हमले में आपातकालीन स्थिति में सुरक्षित जगह तक पहुँचने के लिए बनवाया था| इस वजह से यह मेट्रो लाईन जमीन से 50-200 मीटर की गहराई पर बनवाया गया था| 1994 में अर्बन एक्स्प्लोशन ग्रूप के एक नेता ने इस मेट्रो के अन्दर जाने का रास्ता ढूंढ निकालने का दावा किया था लेकिन रूस की सरकार इस तरह की मेट्रो लाईन होने से साफ इनकार करती है|
5. नार्थ सेंटिनल आइलैंड
भारत के अंडमान निकोबार द्वीप समूहमें स्थित यह द्वीप सेंटेनलीज लोगों का घर है| ये दुनिया के एकमात्र ऐसे लोग हैं जो आज भी पाषाण युग का जीवन जी रहे हैं और किसी भी आधुनिक टेक्नोलॉजी से कोसों दूर हैं| इन्हें बाहर के लोंगों का यहाँ आना पसंद नहीं है और अबतक इनसे संपर्क बनाने के सभी प्रयास घातक साबित हुए है क्योंकि जब भी कोई इस द्वीप के पास आता है तो ये लोग उन पर तीर और भालों से हमला कर देते है| आखिरी बार यह घटना 2006 में हुई थी जब दो मछुआरों की नाव गलती से बहकर इस द्वीप के किनारे लग गई थी और सेंटेनलीज लोगों ने तीर और भालों से इन्हें मार डाला था|
6. एरिया 51
पश्चिमी अमेरिका के नेवादा में स्थित यह सैन्य अड्डा अपनी रहस्यमय घटनाओं के कारण काफी चर्चा में रहा है| अमेरिकी सेना का कहना है कि इस सैन्य ठिकाने का उपयोग नवीनतम सैनिक उपकरणों एवं आधुनिक विमानों का परिक्षण करने के लिए किया जाता है लेकिन इसके आस-पास की कड़ी सुरक्षा और इसके आस-पास आने के कड़े प्रतिबंध को देखते हुए कुछ लोगों का मानना है कि यहाँ पर दुर्घटनाग्रस्त “अज्ञात उड़ती वस्तुएं” यूएफओ (UFO) रखा हुआ है और यूएफओ के मृत एलियन पर प्रयोग किया जाता है| वास्तविक कारण जो भी हो लेकिन इस क्षेत्र के आस-पास किसी भी आम नागरिक को आने की इजाजत नहीं है|
7. स्वालबार्ड वैश्विक बीज तिजोरी
उत्तरी ध्रुव से 1987 किमी. दूर नार्वे में स्पिट्सबर्गेन द्वीप पर एक तिजोरी मौजूद है जिसमें दुनिया भर से इकठ्ठा किये गए 8,40,000 बीज मौजूद हैं, जो 4000 अलग-अलग पेड़-पौधों के हैं| इस बीज बैंक का उद्देश्य बीजों का ऐसा सुरक्षित कोष बनाना है कि अगर किसी प्राकृतिक या मानव निर्मित आपदा से कोई जाति नष्ट हो जाती है तो इस कोष से उस लुप्त जाति को जीवित किया जा सकता है| 11000 वर्ग फीट में मौजूद इस तिजोरी की सुरक्षा अत्यंत आधुनिक उपकरणों से की जाती है और इसके कुछ कर्मचारियों के अलावा यहाँ पर किसी और को आने की इजाजत नहीं दी जाती है|
8. कोका कोला बनाने की गुप्त रेसिपी की तिजोरी
ग्लोबल सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी “कोका कोला” की शुरुआत 1886 में अमेरिका के जॉर्जिया से शुरू हुई थी। इसका हेडक्वार्टर अटलांटा में स्थित है। कोका कोला ने अपना बिजनेस एक खास रेसिपी के दम पर फैलाया है। लेकिन यह रेसिपी क्या है यह एक सीक्रेट है। कोक का यह रेसिपी आज तक एक गुप्त तिजोरी में बंद है। यह तिजोरी अटलांटा के सन ट्रस्ट बैंक में है, जिसे “गुप्त रेसिपी की तिजोरी” कहते हैं| यदि आपके पास मोटी रकम है तो आप इस तिजोरी के अन्दर जा सकते हैं लेकिन फिर भी आप इस गुप्त रेसिपी तक नहीं पहुँच सकते हैं क्योंकि यह तिजोरी के अन्दर भी एक गुप्त सुरक्षित जगह पर रखा गया है|
वैटिकन की यूनिक लाइब्रेरी
वैटिकन सिटी, यूरोप महाद्वीप में स्थित विश्व का सबसे छोटा देश है. वैटिकन शहर में स्थित यूनिक लाइब्रेरी में कुछ ऐसी रहस्यमयी किताबें रखी गई है जो माया कोड, एलियन व अन्य बातों के बारे में जानकारी देती हैं। यहाँ भूत-प्रेतों, परलौकिक गतिविधियों और यहां तक कि 20वीं शताब्दी के मध्य में फासीवाद के प्रसार में चर्च के कथित योगदान के साक्ष्य मौजूद हैं। यहाँ केवल कुछ प्रमाणित विद्वान ही जा सकते हैं वो भी गहन छानबीन और समीक्षा के बाद।
पाइन गैप
पाइन गैप, ऑस्ट्रेलिया के एलिस स्प्रिंग शहर से लगभग 18 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है. यह पाइन गैप ऑस्ट्रेलिया और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा संचालित किया जाता है. इस स्थान के ऊपर से कोई भी चीज नहीं गुजर सकती है. इसलिए इस जगह को विशेष सुरक्षा की गई है. यहां सीआईए और ऑस्ट्रेलिया सरकार की मुस्तैदी हमेशा बनी रहती है.
एयरफोर्स वन
एयरफोर्स वन, दुनिया का सबसे रहस्यमय है जहां प्रवेश करना नामुमकिन है. इसके अंदर क्या है इस बारे में किसी को भी कोई जानकारी नहीं है. दिलचस्प बात यह है कि इसकी सही सही लोकेशन भी सर्च नहीं हो पाती हैं.
लस्कॉक्स गुफाएं, फ्रांस
फ्रांस में लास्कोक्स गुफा प्रागैतिहासिक काल का एक उत्कृष्ट उदाहरण हैं। गुफाओं की दीवारें जटिल कला और सजावट के लिए जानी जाती हैं जो लगभग 20,000 वर्ष पुरानी हैं। अफसोस! 1 9 63 में पर्यटकों की प्रविष्टि पर प्रतिबंध लगा दिया गया था क्योंकि भीड़ ने निकाले गए कार्बन डाइऑक्साइड ने कुछ दीवार चित्रों को बर्बाद कर दिया था।
सुरत्सी द्वीप, आइसलैंड
एक समय पर, आइसलैंड के पानी में, एक पानी के नीचे ज्वालामुखी उग आया जिसके परिणामस्वरूप एक कृत्रिम द्वीप का गठन हुआ जिसे आज सुरत्सी द्वीप के नाम से जाना जाता है। यह द्वीप निर्माण का एक उत्कृष्ट उदाहरण है और उचित अधिकार वाले वैज्ञानिकों के पास द्वीप तक पहुंच है।
आईएसई ग्रैंड श्राइन, जापान
ग्रैंड श्राइन का आईएसई पूरे देश में सबसे सम्मानित मंदिर है कि केवल उच्च रैंकिंग पुजारियों और शाही परिवार के सदस्यों को जाने की इजाजत है। मियागावा नदी से बाहरी दुनिया से अलग, मंदिर परिसर नागरिकों के लिए प्रतिबंधित है और उच्च लकड़ी के बाड़ से संरक्षित है। मंदिर पवित्र दर्पण का घर है जो हर बार नष्ट होने पर फिर से दिखाई देता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें