गुरुवार, 2 अगस्त 2018

गोल्डन ब्रिज (Golden Bridge), वियतनाम

गोल्डन ब्रिज (Golden Bridge), वियतनाम (Vietnam)

वियतनाम का प्राकृतिक सौंदर्य सदा ही पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। पूरी दुनिया में बड़ी संख्‍या में पर्यटक यहां भ्रमण के लिए आते हैं। इन सबके बीच यहां एक मानव निर्मित ब्रिज अपनी खास शैली और विलक्षणता के चलते पयर्टकों के लिए जिज्ञासा और कौतुहलता का केंद्र बन गया है। पर्यटकों की विजिट लिस्ट में इसका नाम सबसे ऊपर है।

जी हां, वियतनाम के इस मशहूर पु‍ल को गोल्डन ब्रिज कहते हैं। स्‍थानीय लोगों के बीच यह काऊ वांग (Cau Vang) ब्रिज के नाम से भी मशहूर है। गोल्डन ब्रिज मध्य वियतनाम के दा नांग में डा नांग्स बाना हिल्स (Da Nang’s Ba Na Hills) के सबसे ऊपर मौजूद है। वियतनाम के नेस्टलेड के जंगलों में पहाड़ियों के मध्य गोल्डन ब्रिज कंक्रीट के दो विशाल हाथों के बदौलत टिका है। इसे दुनिया के सबसे बेमिसाल इंसानी स्ट्रक्चर्स में से एक कहा जा सकता है। पहाड़ और जंगलों को जोड़ने वाला वियतनाम का ये गोल्डन ब्रिज एक ऐसा अद्भुत नजारा है जिसे आप देखते रह जाएंगे।

इस पुल की खूबी यह है कि पूरा ब्रिज दो बनावटी हाथों पर टिका हुआ है। जिसे 'भगवान के हाथ' (giant hands of Gods) (हैंड्स ऑफ गॉड) कहा जाता है। इसे देखने से ऐसा लगता है कि मानो इस ब्रिज को खुद भगवान ने अपने दोनों हाथों पर टिका रखा है। दोनों हाथों को पत्थर के रंग से रंगा गया है जो बिल्कुल पहाड़ के चट्टानों से उभरे हाथ दिखते है। ये हाथ बेहद मजबूत हैं जिन्हे स्टील मेश और फाइबर ग्लास से बनाया गया है। इन हाथों के ऊपर घास भी उगाये गए हैं ताकि ये आस-पास के जंगल का ही हिस्सा लगें। धुंध और बादलों के बीच ये लोगों को चलने के लिए एक रास्ता देते लगते हैं।

दो बनावटी हाथ ही इस ब्रिज के पिलर हैं, जिसपर यह टिका हुआ है। इस ब्रिज का रंग सोने की तरह गोल्डन है। गोल्डन कलर का ब्रिज सूरज की रोशनी में गजब खूबसूरत लगता है। यह ब्रिज पैदल यात्रियों के लिए बनाया गया है।

यह ब्रिज वियतनाम के वास्‍तुकला (आर्किटेक्ट) व शिल्‍पकला का बेजोड़ नमूना है। यह दो बनावटी हाथों पर टिका हुआ है, जिससे इसे देखना रोमांचकारी हो जाता है। इस ब्रिज को देखने दुनिया भर से हजारों सैलानी आते हैं। इस ब्रिज को देखने के लिए पिछले साल 13 मिलियन विजिटर आए थे। हर कोने से इस ब्रिज में इतनी खूबसूरती समाई है कि हर शख्स हैरान होकर इसे देखता रह जाता है।

वियतनाम के गोल्डन ब्रिज को बनाने में लगभग एक साल का समय लगा। ब्रिज के दोनों तरफ लोबेलिया क्राइसेंथेमम प्रजाति के फूल भी लगाए गए हैं। ब्रिज पर सोने के रंग का ब्लास्ट्रेड्स पहनाया गया है। जिससे यह रंग बिखेरती है। फूल इसके आकर्षण को प्राकृतिक रूप से खूबसूरत बनाते हैं।

सोशल मीडिया पर गोल्डन ब्रिज की फोटो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। इसे देखने के बाद हर कोई इसका दीदार करना चाहता है। दूर से देखने पर ऐसा प्रतीत होता है कि एक सड़क आसमान से उतर रही है और दो हाथों ने उसे थाम लिया है।

इस ब्रिज की लोकप्रियता से इसके आर्किटेक्ट खुद हैरान हैं, उनका कहना है हमें अंदाजा नहीं था कि इसे इतना ज्यादा पसंद किया जाएगा। प्रिंसिपल डिजाइनर वु वीट एन ने न्यूज एजेंसी एएफपी से कहा कि 'हमें गर्व है कि हमारी डिजाइन दुनिया भर में मशहूर हो रही है और लोग इसे शेयर कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद थी, इस ब्रिज से प्रकृति का नजारा लोगों को लुभाएगा। इस ब्रिज को TA Landscape Architecture ने बनाया है।

इस गोल्डन ब्रिज को देखने वाला हर कोई इसकी खूबसूरती को देखने में खो जाता है। समुद्र तल से 1400 मीटर (4600 / 3,280 फ़ीट) ऊपर और 150 मीटर लंबे पुल से हरे पहाड़ और जंगल साफ-साफ दिखता है।

समूचे पुल को इस बार बैंगनी फुलों से सजाया गया है। हैंड्स ऑफ गॉड से गुजरते हुए पुल के चारों ओर फूलों से लदे बेल काफी आकर्षक लग रहे हैं। इस बेहद खूबसूरत को देखते हुए ब्राइडल फैशन शो का आयोजन किया गया।

पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण है आसपास का इलाका

20वीं सदी की शुरुआत में बा-ना हिल्स का इलाका फ्रांसीसी लोगों के लिए प्रमुख छुट्टियां बिताने का स्थान था। यहां पर अब भी कई फ्रेंच गांव और फ्रेंच गार्डन का प्रतिरुप है जिन्हे देखने पर्यटक आते हैं। यहां एक 5.8 किलोमीटर का केबल कार ट्रेक भी है जो कभी दुनिया का सबसे लंबा और ऊंचा केबल कार ट्रेक था। केबल कार से यात्रा करते हुए पर्यटकों को पुराने फ्रेंच गांव के अवशेष देखने को मिलते हैं।

इस पॉइंट को 1919 में फ्रांसीसी प्रशासकों ने टूरिस्ट पॉइंट के रूप में विकसित किया था। हालांकि 1945 में उपनिवेश के खिलाफ हुई क्रांति में इसे बर्बाद कर दिया गया। इन्हें अब दोबारा बसाया जा रहा है। इसके लिए कई रिजॉर्ट्स भी बनाए जा रहे हैं।

जैसा कि नाम से पता चलता है, गोल्डन ब्रिज जादुई बाना हिल्स टाउन में स्थित है, जहां पर इसी नाम का एक आलीशान रिज़ॉर्ट भी बना हुआ है।

जून में खुला है यह ब्रिज

आम जनता के लिए यह ब्रिज जून 2018 में ही खोला गया है। कुछ माह में ही यह ब्रिज पर्यटकों की विजिट लिस्ट में सबसे ऊपर आ गया है। इसके बाद वियतनाम का ड्रेगन ब्रिज लोगों की लिस्ट में घूमने के लिए आता है। इतनी जल्दी फेमस टूरिस्ट प्लेज़ बनने के पीछे का कारण वे दो हाथ हैं जो इस पुल को थामे हुए हैं।

मशीन और मनुष्य के मेहनत से बना वियतनाम का गोल्डन ब्रिज आज एक बड़ा उदाहरण बन गया है। युद्ध पीड़ित यह देश लगातार सुधारात्मक कदमों से विकास पथ पर अग्रसर है। पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में ये ब्रिज एक कारगर कार्य साबित हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें