पुरुषों की शर्ट के बटन दाएं जबकि महिलाओं के बाएं
शर्ट के बटन किस तरफ होते हैं? ये सवाल दिखने में बड़ा ही आसान है, लेकिन यदि ये सवाल आप एक महिला और एक पुरुष से पूछते हैं तो यकीन मानिए कि आपको दो अलग-अलग जवाब सुनने को मिलेगें। जी हां, महिलाओं की शर्ट के बटन जहां बांई ओर होते हैं वहीं पुरुषों की शर्ट में बटन दांई ओर होते हैं। महिला और पुरुषों के बीच समानता की बात करने वालों को शायद ये असमानता पसंद न आए लेकिन ये असमानता क्यों है इसे लेकर कई तर्क सामने आते हैं।
पहला तर्क :-
इनमें से एक तर्क ये है कि पहले पुरुष अपने कपड़े खुद पहना करते थे लेकिन महिलाओं को दूसरी महिलाएं कपड़े पहनाया करती थीं। अधिकतर लोग काम करते वक्त अपने दाहिने हाथ का इस्तेमाल बाएं हाथ की अपेक्षा ज्यादा करते हैं, इसलिए पुरुषों के शर्ट के बटन दांई ओर लगाए जाते हैं। महिलाओं को दूसरी महिलाएं कपड़े पहनाती थीं इसलिए उनके शर्ट के बटन बांई ओर होते हैं।
दूसरा तर्क :-
पुरूष और महिला के शर्ट के बटन को लेकर दूसरा तर्क ये है कि सालों पहले पुरूषों के दाएं हाथ में तलवार हुआ करती थी जबकि महिलाओं के बाएं हाथ में उनके बच्चे हुआ करते थे। पुरूषों को अपने बाएं हाथ से बटन को बंद करना और खोलना पड़ता था। इसी कारण उनके शर्ट के बटन हमेशा बांई ओर होते हैं। वहीं महिलाओं का बांया हाथ बच्चों को संभालने के काम में लगा होता है तो ऐसे में उन्हें शर्ट के बटन बंद करने और खोलने में कोई दिक्कत नहीं हो इसलिए उनकी शर्ट के बटन हमेशा बांई तरफ होते हैं।
तीसरा तर्क :-
पुरूषों और महिलाओं के बटन अलग-अलग ओर होने के मामले को एक थ्योरी नेपोलियन बोनापार्ट की देन मानती है। नेपोलियन अपनी खास अदा में हमेशा अपना एक हाथ शर्ट में डालकर खड़े होते थे, लेकिन नेपोलियन की ये अदा महिलाओं को ज्यादा पसंद नहीं आई और वे उनका मजाक बनाने लगी। जब ये बात नेपोलियन को पता चली तो उन्होंने महिलाओं को अलग करने के लिए ऐसा करने के आदेश दिए और ये अंतर सामने आया।
चौथा तर्क :-
इस मामले में चौथा तर्क कुछ आधुनिक है। माना जाता है कि कपड़ा निर्माता कंपनियों ने अपनी सुविधा के लिए ऐसा किया था। बड़ी संख्या में शर्ट बनाई जा रही थी, ऐसे में पुरूषों और महिलाओं के शर्ट को अलग करना एक चुनौती थी। बस इसी कारण पुरूषों और महिलाओं के शर्ट्स की अलग से पहचान के लिए बटन लगाने में अंतर किया गया और इसका परिणाम आप सभी के सामने है।
इन चारों तर्कों में कौनसा तर्क सही है ये शोध का विषय हो सकता है लेकिन भागमभाग से भरी इस जिंदगी में ये जान लेना कि पुरूषों और महिलाओं के शर्ट के बटल अलग-अलग तरफ होते है कम दिलचस्प नहीं है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें