रविवार, 13 जनवरी 2019

मोबाइल फोन के रोचक तथ्‍य (Interesting Fact)

मोबाइल फोन के महत्‍वपूर्ण रोमांचक रोचक तथ्‍य- Interesting Fact

Interesting Fact- महान वैज्ञानिक Graham Bell ने टेलीफोन का अविष्‍कार किया और आज वही टेलीफोन चलता-फिरता Mobile Phone हो गया है। Mobile Phone या मोबाइल इसे कई नामों से जाना जाता है। जैसे- सेलफोन, हाथफोन, सेलुलर फोन,सेल, वायरलेस फोन, सेलुलर टेलीफोन, मोबाइल टेलीफोन या सेल टेलीफोन आदि। Mobile Phone एक Electronic उपकरण है।

Mobile Phone की शुरूआत 40 वर्ष पहले हुई थी। इस 40 वर्ष के सफर में Mobile Phone में अनेकों सुविधा के साथ में रोचकता भी है। 40 वर्ष पहले 3 अप्रैल 1973 में मार्टिन कूपर ने स्‍मार्टफोन लांच किया था। Motorola के इस पहले सेलफोन की लम्‍बाई 10 इंच की और वजन 1 किलो के करीब था। मार्टिन कूपन ने 1952 में Motorola Company को join किया और आज 1 किलो के फोन को केवल कुछ ग्राम में हम देखते है। तो आईए जानते है। Mobile Phone के बेहद रोचक तथ्‍य।

Mobile Phone की शुरूआत सन् 3 अप्रैल 1973 को Motorola के इंजीनियर मार्टिन कूपर ने की थी। मार्टिन कूपन ने 1952 में Motorola Company ज्‍वाइन की थी। Motorola के इंजीनियर मार्टिन कूपर ने अपनी प्रतिद्वंदी Company के एक कर्मचारी को सबसे पहला Mobile Call किया था। Motorola के इस पहले सेलफोन की लम्‍बाई 10 इंच और वजन 1 किलो के करीब था। Motorola Company ने लगभग 10 वर्ष बाद अपना पहला Mobile Handset बाजार में उतारा था।

AT&T के Bell Laboratories के इंजीनियरों द्वारा मोबाइल फोन बेस स्टेशनों के लिए सेल का आविष्कार 1947 में किया गया था। Ohio, Euclid George Sweigert को 10 जून 1969 में पहले Wireless Phone का अमेरिका में पेटेंट नंबर 3449450 जारी किया गया था।

Motorola Company के Mobile Handset की शुरूआती क़ीमत भारतीय मुद्रा के अनुसार लगभग 2.00.000 रुपये थी। तत्कालीन समय में पूरी दुनिया में Mobile Handset के लगभग Six Billion उपभोक्ता हैं। Motorola के पहले Mobile Handset का नाम Diana tac था। Diana tac की बैट्री को एक बार चार्ज करने पर लगभग 35 मिनट तक बातचीत की जा सकती थी। Diana tac जब पहली बार बाज़ार में उतारा गया तब इसका वजन अधिक था। इसका वजन लगभग 794 ग्राम तक कम किया गया था। Diana tac का वजन कम करने के बाद भी यह इतना वजनी था, किसी को मारने से उस व्‍यक्ति की मौत भी हो सकती थी।

ब्रिटेन में Mobile Phone की शुरूआत हास्य कलाकार Area Wise 1985 नेे की थी। हास्य कलाकार Area Wise ने सबसे पहले सेंट कैथरीन बंदरगाह से Vodafone के दफ्तर फोन किया था। O2 के नाम से मशहूर सेलेट ने 1985 में अपनी सेवा शुरू करके Vodafone का एकाधिकार तो़ड़ दिया। दस लाख ग्राहक बनाने में Vodafone को नौ साल का समय लगा था। सेलेट ने केवल डेढ़ साल में ही दस लाख ग्राहक जोड़े थे।

कैमरे वाले Mobile Phone की शुरुआत 11 जून 1997 को हुई थी। फ्रांसीसी व्यवसायी फ़िलिप ख़ान ने अपनी नवजात बेटी सोफ़ी की फोटो लेकर कैमरे वाले Mobile Phone की शुरुआत की थी।

Arizona के एक Establishment ने सितंबर 2007 में कुत्तों के लिए Mobile Phone को बाज़ार में उतारा था। कुत्तों के इस Mobile Phone की कीमत लगभग 25 हज़ार रुपये थी और यह फोन GPS Satellite सुविधा से लैस था।

दुनिया का पहला Smartphone 1993 में आयोजित वायरलेस वर्ल्ड कांफ्रेंस में IBM Simone नाम का था। इस Smartphone में शुरुआती दौर की Touch Screen लगी हुई थी। दुनिया का पहला Smartphone Mail, Electric Pager, Calendar, Calculator और Address Book के रूप में काम करता था।

जर्मन इजीनियर Friedel Hällebrand ने ही Tax Message के लिए 160 अक्षरों की सीमा को तय किया था। Tax message के लिए 160 अक्षरों का ख्‍याल Friedel Hällebrand को अपने Typewriter पर काम करते हुए आया था।

वर्ष 2012 में एक अरब 70 करोड़ Mobile Handset को बेचा गया था। सबसे अधिक Mobile Handset बेचने वाली Company, Samsung, Nokia और Apple के हैंडसेट थे।

3 दिसंबर 1992 को ब्रिटेन में सबसे पहला SMS नील पापवर्थ नाम के एक इंजीनियर ने ऑरबिटल 901 हैंडसेट से अपने मित्र रिचर्ड जॉर्विस को भेजा था।

दुनिया के सबसे पहले SMS में मैरी क्रिसमस लिखा गया था। ब्रिटेन में 2011 में Mobile Phone उपभोक्ताओं ने डेढ़ सौ अरब SMS भेजे थे। ब्रिटेन में SMS भेजने वालों में 12 से 15 साल के बच्चों की संख्या अधिक थी। इन्होंने औसतन प्रति सप्ताह 193 SMS भेजे थे।

आज के समय दुनिया भर में कहीं भी किसी भी समय लोग एक दूसरे से संपर्क करने के लिए Mobile Phone का इस्तेमाल करते हैं। Motorola Company का Mobile Phone बहुत ही वजनी था, लेकिन आज के समय में ये Mobile Handset बहुत ही पतले, छोटे और सुविधाजनक हो चुके हैं। आज के समय के Mobile Phone,Infrared, Bluetooth और अन्य वायरलेस सुविधाओं से सुसज्जित हैं।

Mobile Phone की अनेक खूबियों के बाद भी इनकी कुछ कमजोरियां हैं, जैसे गाड़ी चलाते समय इसका इस्तेमाल ख़तरनाक है, कई बार इसका इस्तेमाल परेशान करने में भी किया जाता है। वहीं कुछ छात्र इसका इस्तेमाल नकल करने में करते हैं। इसे देखते हुए कई स्कूलों ने कक्षाओं में Mobile Phone ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

आधुनिक Mobile Phone से Net Banking, Web Surfing, Video Streaming और वीडियो गेम जैसी सुविधाओं का मजा भी लिया जा सकता है। Smartphone का उपयोग करने वाले लोग रोजाना लगभग 12 मिनट का समय फ़ोन पर बाते करने में खर्च करते हैं। Mobile Phone के उपभोक्ता हैंडसेट पर गेम खेलने पर 14 मिनट खर्च करते हैं। Mobile Phone के उपभोक्ता हैंडसेट पर औसतन 16 मिनट म्यूज़िक सुनते हैं।

जिनके मोबाइल पर इनटरनेट होता है वे सोशल मीडिया पर 17 मिनट समय बिताते हैं। दुनिया में सबसे ज्‍यादा लोग या यू कहे कि लगभग सभी Mobile Phone उपभोक्ता हैंडसेट का सबसे ज़्यादा इस्तेमाल समय देखने के लिए करते हैं।

जून 2007 में iPhones को अमरीका में लांच किया गया था। iPhones का पहला सेट पाने के लिए लोग रात से ही दुकान के बाहर लाइन लगाकर खड़े हो गए थे। iPhones लोगों की उम्मीदों को पूरा नहीं कर पाया था।

2011 के अंत तक विकासशील देशों में सौ लोगों में से 78 के पास Mobile Phone था। लेकिन विकसित देशों में यह आंकड़ा प्रति सौ लोगों पर 122 का था। 2011 के अंत तक भारत में प्रति सौ लोगों में से 74 लोग मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे थे। भारत में 2015 तक Mobile Phone की सालाना बिक्री 32.2 करोड़ यूनिट हो गई है।
ब्रिटेन और वेल्स में 2008 के बाद से हर साल क़रीब आठ हजार लोगों को गाड़ी चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करने के आरोप में पकड़कर अदालत में पेश किया जाता है। भारत सहित कई देशों में गाड़ी चलाते समय Mobile Phone का इस्‍तेमाल करने पर प्रतिबंधित है।

Google की सहायक Company एंड्रायड इंक ने 2007 में टच स्क्रीन Mobile Phone, Smartphone और टैबलेट कंप्यूटर के लिए एंड्रायड नाम का ऑपरेटिंग सिस्टम बाजार में पेश किया था। Mobile Phone निर्माताओं ने उपभोक्ताओं की ज़रूरतों को देखते हुए अब हैंडसेट में मेमोरी कार्ड के लिए जगह, Flip Screen, Camera, Touch Screen और USB Port जैसी सुविधाएं देनी शुरू कर दी हैं। भारत, अफ्रीका और ब्राजील जैसी उभरती अर्थव्यस्थाएं Mobile Phone का प्रमुख बाज़ार हैं।

भारत में हर महीने क़रीब 60 लाख Mobile Handset बिकते हैं। आज Mobile Phone पर बातचीत के लिए प्रतिदिन के रिचार्ज कूपन से लेकर मासिक बिलिंग वाले प्लान मौजूद हैं। रिचार्ज कूपन से लेकर मासिक बिलिंग वाले प्लान के साथ उपभोक्ता मोबाइल पर बातचीत, Internet Surfing, Messaging जैसी सुविधाओं का लाभ उठाते हैं।

पानी में गिर जाने पर भी सोनी का नया Smartphone Xperia Z ख़राब नहीं होता है। Smartphone Xperia Z कैमरों की ही तरह HDR Video भी रिकॉर्ड कर सकता है।

दुनिया का सबसे महंगा फोन Stutt Hughes Diamond Rose iPhone 4 है। स्‍टॉट ह्यूज डायमंड रोज आईफोन 4 की कीमत 7,850,000 डॉलर है। स्‍टॉट ह्यूज डायमंड रोज आईफोन 4 में 100 कैरेट के 500 डायमंड लगे हुए हैं। Stutt Hughes Diamond Rose iPhone 4 के पीछे के कवर में सोने का गुलाब बना हुआ है। Apple के Mobile Phone में केवल 53 डायमंड लगे हुए है।

सोनिम एक्‍सपी 3300 (XP3300) फोर्स दुनिया का सबसे मजबूत स्‍मार्टफोन है। सोनिम एक्‍सपी 3300 (XP3300) फोर्स का नाम गिनीज वर्ल्‍ड रिकार्ड में भी दर्ज है। सोनिम एक्‍सपी 3300 (XP3300) फोर्स को 84 फीट की ऊंचाई से फेकने के बाद भी खराब नहीं होता है। सोनिम एक्‍सपी 3300 (XP3300) फोर्स को पानी के अंदर 2 मीटर तक की गहराई पर रखने पर भी इसमें कोई खराबी नहीं आती है।

सीमेंस ने एसएल 45 (SL45) नाम से दुनिया का पहला म्‍यूजिक फोन लांच किया था। सीमेंस ने एसएल 45 (SL45) Expandable Memory के साथ MP3 Player और हेडफोन सपोर्ट भी था।

मोबाइल से मैसेज करने के मामले में पूरी दुनिया में फिलीपीन सबसे आगे हैं। फिलीपीन रोजाना 1.4 बिलियन टेक्‍ट मैसेज भेजता हैं। फिलीपीन में पहले मोबाइल से मैसेज करने पर कोई चार्ज नहीं लगता था लेकिन अब इसके लिए कुछ चार्ज देना पड़ता है।

सन् 1865 में नोकिया Company कागज बनाने का काम करती थी। नोकिया Company इसके अलावा रबर के कुछ समान भी बनाती थी जैसे इलेक्‍ट्रिक केबल, गैस मास्‍ट और प्‍लास्‍टिक आदि। नोकिया ने अपना सबसे पहला मोबाइल 1980 में लांच किया था।

नोकिया का 1100 फोन दुनिया में सबसे ज्‍यादा बिकने वाला फोन है, पूरी दुनिया में इसके करीब 250 मीलियन यूनिट बिकी थीं। नोकिया ने एस 1100 फोन को 2003 में लांच किया था।

अब तक सबसे ज्यादा बिकने वाले हैंडसेट का रिकॉर्ड Nokia 1100 के नाम है, सन् 2003 में लांच होने के बाद 25 करोड़ से अधिक नोकिया 1100 बिके थे। जब यह अफ़वाह उड़ी कि Nokia 1100 का इस्तेमाल ऑनलाइन मनी ट्रांसफर को हैक करने में हो सकता है तो इसका Second Hand Set भी 10 Thousand Dollars में बिका था।

विदेशी फिल्‍म अभिनेता जेम्‍स बांड ने अपनी फिल्‍म में सबसे पहला Mobile Phone सोनी एरिक्‍सन JB988 प्रयोग किया था। जेम्‍स बांड ने सोनी एरिक्‍सन JB988 Mobile Phone से न केवल कॉल किया था, बल्‍कि इसमें एक्‍ट्रा फीचर भी दिखाए थे। जैसे फिंगरप्रिंट लेना, रिमोट कंट्रोल का काम करना।

1G एक Analog Service सर्विस है, जिसमे सिर्फ एक तरफ से ही आवाज को भेज सकते है। 1G का इस्तेमाल Walky Talky में हुआ। 2G के आने के बाद मोबाइल की Movility काफी बढ़ गयी। इस नेटवर्क से Text SMS भेजने की शुरुआत हुई। 2G के आने के बाद मोबाइल की आवाज की गुणवत्‍ता बहुत अच्छी हो गइ थी। 2G के आने के बाद में मोबाइल फ़ोन में GPRS और MMS जैसी सुविधा दी गई थी। 3G के आने से नेटवर्क में डेटा की Speed बहुत ज्‍यादा हो गयी, इसके द्वारा 3G के आने के बाद ही Video Calling  की शुरुआत हुई।

3G के बाद ही मोबाइल फ़ोन में GPS को बढ़ावा मिला। 3G के बाद आज 4G का जमाना आ गया है। 4G में डेटा की स्‍पीड 100 तेज हो गई है। मोबाइल एक इलेक्ट्रॉनिक्स संचार उपकरण है जो किसी भी भौतिक माध्यम के बिना मेगाहर्ट्ज आवृत्ति स्तर पर काम करता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें