शुक्रवार, 15 मार्च 2019

बाबा वंगा की भविष्यवाणियां

कौन हैं बाबा वंगा (Baba Vanga) : भविष्यवक्ता बाबा वेन्गा जिन्हे 'फ्रॉम द बाल्कन’ के नाम से जाना जाता हैं। फ्रांस के कवि व भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की तरह वेन्गा ने जितनी भी भविष्यवाणियां की हैं, वे सभी सच हुई हैं। दृष्टिबाधित बाबा वेन्गा को 'बाल्कन्स का नास्त्रेदमस' (बाल्कान प्रायद्वीप क्षेत्रों का नास्त्रेदमस) कहा जाता है। इन्‍हें लेडी नास्त्रेदमस भी कहा जाता है। वेंगा दावा करती थीं कि कुछ अद्श्य शक्तियां उन्हें लोगों के बारे में जानकारी मुहैया कराती हैं।

'ब्‍लाइंड बाबा' के नाम से मशहूर वेंगेलिया पांडेवा दिमित्रोवा (Baba Vanga) का जन्म 31 Janaury 1911 को बुलगारिया मे हुआ था। बाबा वंगा premature baby हुई थी, जिन्हें बचपन में काफ़ी सेहत से परेशानिया हुई।  बचपन में बाबा वंगा एक normal बच्ची थी, छोटे में ही इनकी माँ इस दुनिया से चली गई।  बचपन से ही बाबा वंगा को पड़ोसियों और दोस्तों के सहारे रही। 12 साल तक सामान्य जिंदगी जी। इसके बाद एक रहस्यमयी रेतीला तूफान में उनकी दृष्टि चली गई। कई दिनों बाद वो परिवार को मिलीं लेकिन आंखों में धूल जाने की वजह से उनकी आंखों की रोशनी चली गई थी। और उन पर धूल की पपड़ी जमी हुई थी। ऐसी मान्यता है कि इस हादसे के बाद वेंगा को भविष्याणी करने की अद्भुत शक्ति मिल गई।

हालांकि उन्‍होंने अपने अंधेपन को अपनी कमजोरी नहीं बनने दी। वह धीरे-धीरे दुनिया को देखने का प्रयास करती थीं। वह ज्‍यादा से ज्‍यादा से समय अकेले में बिताती थीं। इसके बाद वह लोगों के बारे में भविष्‍यवाणियां करने लगी। वह साबित होने लगी। उनके ऐलान सही साबित होने पर लोग उनके पास आगे होने वाली गतिविधियों को जानने के लिए आने लगे। उनके पास पूछने वालों की लंबी लाइन लगती थी। अपने इसे कौशल के चलते ही उन्‍होंने दुनिया को लेकर कई बडी भविष्‍यवाणियां की थीं। जो आज सही साबित हो रही हैं। बाबा वंगा को रूस और यूरोप में काफी लंबे समय तक उन्हें एक संत के तौर पर सम्मानित किया गया।

16 साल की उम्र में ही उसने भविष्यवाणी करनी शुरू कर दी और "30 साल की उम्र पूरी होने पर पहले से ही जानने की उसकी शक्तियां और मजबूत हो गईं।"

1952 की शरद ऋतु में यह महिला भविष्यवक्ता काफी मुसीबत में पड़ गई जब उसने कहा कि जोसेफ स्टालिन को पाताल लोक में जाना होगा। इस भविष्यवाणी के परिणामस्वरूप उसे जेल में बंद कर दिया गया, हालांकि वो जल्द ही बाहर आ गईं। 

वर्ष 1967 में उन्हें 'सरकारी अधिकारी' के रूप में नियुक्त किया गया बावजूद इसके कि कम्युनिस्ट शासन में तमाम ऐसे लोग थे वेंगा बाबा को चुड़ैल समझते थे। कहानी यह भी है कि एक दिन हिटलर उनसे मिलने पहुंचा था लेकिन बाद में वो बहुत परेशान हो गया था।

द्वितीय विश्व युद्ध (World war second) के समय काफ़ी लोग बाबा वंगा के पास आते थे अपनी परेशानियो का हल पुछने कि उनके रिश्तेदार जिवित है कि नही।

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बुल्गारिया के जार बोरिस तृतीय ने वेंगा से मुलाकात की। इसके बाद वह बुल्गारिया के कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं की सलाहकार बनीं। बताया जाता है कि उनमें से कुछ ने वेंगा का अपने हितों के लिए शोषण भी किया। 

ऐसा आरोप है कि वेंगा ने अपने अनुयायियों, जिसमें कई विदेशी और स्थानीय राजनेता शामिल थे, को प्रभावित करने के लिए बुल्गारिया की सीक्रिट सर्विसेज के दस्तावेज चुराए।

1996 में उनकी 85 साल की उम्र में मौत हो गई। वंगा ने 50 साल में करीब 100 भविष्यवाणियां कीं। इनमें से ज्यादातर (करीब 85 फीसदी) सच साबित हुईं। इनकी कई भविष्यवाणियां क्लाइमेट और नेचुरल डिजास्टर (natural disaster) से संबंधित थीं। हालांकि उन्होंने राजनीतिक और धार्मिक घटनक्रमों की भविष्यवाणियां भी की है।

ये भविष्यवाणियां भी सच साबित हुईं 

* जार बोरिस- 3 (1918-1943 तक बुल्गारिया के किंग) की मौत की तारीख।
* चेकोस्लोवाकिया का अलग होना।
* लेबनान में दंगे (1968)।
* निकारागुआ में युद्ध (1979)।
* साइप्रस विवाद (1974)।
* इंदिरा गांधी का पीएम बनना और उनकी हत्या।
* सोवियत यूनियन का विघटन।
* यूगोस्लोवाकिया का अलग होना।
* पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी का एक साथ मिलना।
* चेर्नोबल में न्यूक्लियर हादसा।
* स्टालिन की मौत की तारीख।
* सीरिया में सिविल वॉर।
* क्रीमिया का अलग होना।
आदि की भविष्यवाणी कर चुकी थी लेकिन तब किसी ने उन पर ध्यान नहीं दिया था।

2000 में रशियन न्यूक्लियर सबमरीन क्रस्क के डूबने की घटना (1980 की भविष्यवाणी) : 2000 में रशियन न्यूक्लियर सबमरीन कस्र्क के डूबने की घटना। न्यूक्लियर सबमरीन कस्र्क पानी में समा गई। इंटरनेशनल रेस्क्यू कर्मचारियों ने कई दिनों तक समुद्र की गहराई से पोत को निकालने की नाकाम कोशिश करते हुए दर्दनाक मौत को गले लगा लिया। घटना के पहले तक लोगों ने वेन्गा द्वारा भविष्यवाणी में कहे गए कर्स्क नाम को रूस के शहर कर्स्क शहर के तौर पर माना। लेकिन 2000 में भविष्यवाणी के अनुसार ही न्यू्क्लियर सबमरीन कर्स्क पानी में समा गई।

11 सितंबर 2001, वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर आतंकी हमला (1989 की भविष्यवाणी) : 11 सितंबर 2001, न्यूयॉर्क ट्विन टावर पर आतंकी हमला। इस भविष्यवाणी के मुताबिक अमेरिकी भाइयों मतलब ट्विन टावर पर दो स्टील के पक्षी (स्टील बड्र्स) यानिकी दो हाईजैक पैसेंजर प्लेन से हमला होगा, जिसमें निर्दोष लोगों का खून बहेगा।

ग्लोबल वॉर्मिंग और 2004 सुनामी(1950 की भविष्यवाणी) : वंगा ने 1950 में ग्लोबल वॉर्मिंग और 2004 सुनामी की भविष्यवाणी भी की थी। बाबा वंगा की भविष्यवाणी के अनुसार ठंडे इलाके गर्म हो जाएंगे और ज्वालामुखी सक्रिय हो जाएंगे। विशाल लहरें समुद्र तट के साथ ही कस्बे और लोगों के एक बड़े हिस्से को खुद में समेट लेंगी और सब कुछ पानी प्रवाह में गायब हो जाएगा। सब कुछ बर्फ की तरह पानी में मिल जाएगा।

* बाबा वंगा 2004 में सुनामी, अमेरिका का 44वां राष्ट्रपति अफ्रीकी-अमेरिकी होगा और बराक ओबामा अमेरिकी राष्ट्रपति बने। और 2010 के अरब वसंत की भविष्यवाणी कर चुकी थीं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया था कि 2010 में मीडिल ईस्ट में संघर्ष शुरू हो जाएंगे। 

* मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्‍होंने यूरोपीय संघ से ब्रिटेन के अलग होने यानी ब्रेग्जिट को लेकर भविष्‍यवाणी भी कुछ दशक पहले ही कर दी थी और कहा था कि यह 2016 तक हो जाएगा। उनकी इस भविष्‍यवाणी को भी सही माना जा रहा है, क्‍योंकि ब्रिटेन ने 23 जून, 2016 को यूरोपीय संघ से अलग होने के लिए मतदान किया था।

ISIS के उदय की भविष्यवाणी : बाबा वेन्गा ने कई दशक पहले आईएसआईएस के उदय की भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि 2016 में एक बड़ा मुस्लिम युद्ध (ग्रेट मुस्लिम वार) छिड़ेगा। यह वॉर 2010 में अरब की धरती से शुरू होगा। इसके बाद सीरिया में लड़ा जाएगा और 2043 में रोम के केंद्र में खिलाफत की स्थापना के साथ इसका अंत हो जाएगा। 2043 में पूरा यूरोप इस्लामिक देश में बदल चुका होगा और रोम इसकी मुस्लिम राजधानी बन चुका होगा।
2016 में यूरोप इस्लामी उग्रवादियों के हमले का सामना करेगा। संघर्ष ऐसा होगा कि यूरोप को जानमाल का भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। विनाश का ये अभियान कई सालों तक चलेगा और पूरा महाद्वीप तकरीबन खाली हो जाएगा।

बाबा वेन्गा की 2019 के लिए ये भविष्यवाणियां !
बुल्गारिया की बाबा वेन्गा ने मरने से पहले अन्य भविष्यवेत्ताओं की तरह 2019 के लिए कई चौंकाने वाली भविष्यवाणियां की हैंं।

* 2019 में दुनिया के दो बड़े नेताओं पर इस साल बड़ा संकट आएगा। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आंतरिक सुरक्षा टीम का ही कोई सदस्य उनके लिए खतरा बन सकता है। बता दें कि पुतिन पहले ही एक जानलेवा हमले का शिकार हो चुके हैं और रूसी राष्ट्रपति ने खुद की सुरक्षा में उच्च प्रशिक्षित स्नाइपर स्क्वैड लगा रखा है।

* बाबा वेन्गी के मुताबिक, 2019 में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर ना केवल एक संदिग्ध बीमारी से पीड़ित होंगे जिससे उनकी सुनने की शक्ति खत्म हो जाएगी और वह बहरे हो जाएंगे। बल्कि उन्हें अपने किसी करीबी को दुर्घटना में खोना पड़ सकता है।

* बाबा वेन्गी की भविष्यवाणी में भारत के लिए भी अच्छी खबर नहीं है। 2019 में 2004 की तरह विनाशकारी सुनामी की भविष्यवाणी की है जो भारत, पाकिस्तान, चीन, जापान और इंडोनेशिया जैसे देशों में भयंकर तबाही मच सकती है। नए साल की शुरुआत से पहले ही इंडोनेशिया में सुनामी भयंकर तबाही मचा रही है और कई लोगों की जानें जा चुकी हैं।

* ब्रिटिश अखबार में प्रकाशित इस बाबा वेन्गा की भविष्यवाणी के मुताबिक 2019 में प्राकृतिक आपदा कई देशों पर भारी पड़ेगी।

चीन बनेगा दुनिया की महाशक्ति : सन् 2018 में चीन दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति बन जाएगा। वर्तमान में आप देख ही रहे हैं कि चीन किस तरह अपनी शक्ति और सामर्थ बढ़ाने में लगा है और उसने अन्य देशों पर भी दबाव बनाने के साथ ही धरती के कई अन्य हिस्सों पर अवैध कब्जा कर रखा है।

धरती की कक्षा में बदलाव : 2023 में धरती की कक्षा (धुरी (परिक्रमा का केन्द्र बिन्दु)) में बदलाव आएगा। जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग और भूकंप के चलते वैसे भी धरती का हाल बेहाल है। ऐसे में जिस तेजी से उत्तर और दक्षिणी ध्रुव की परिस्थियां बदल रही है तो यह कहना आसान है कि धरती की कक्षा में भी बदलावा आएगा। इस बदलावा से धरती का मौसम बुरी तरह प्रभावित होगा।

यूरोप की आबादी शून्य हो जाएगी : बाबा वंगा का मानना है कि 2025 तक यूरोप की आबादी करीब-करीब शून्य हो जाएगी। आतंकवाद एवं सामाजिक और मौसम परिवर्तन के चलते ऐसा संभव हो सकता है।

शुक्र और बुध ग्रह पर पहुंचेगा आदमी : बाबा वंगा के अनुसार 2028 तक ऊर्जा के नए स्रोत की तलाश में इंसान शुक्र ग्रह (वीनस) पर पहुंचेगा और खाद्यान्न की कमी खत्म हो जाएगी। बुध की तरफ एक मानव अंतरिक्ष मिशन जाएगा। जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद के चलते धरती का आधा से ज्यादा हिस्सा त्रस्त हो चला है। ऐसे में मनुष्य ने अभी से ही दूसरे ग्रह पर रहने संबंधी तलाश शुरू कर दी है।

धरती पर समुद्र का होगा विस्तार : बाबा वंगा की भविष्यवाणी अनुसार 2033 में धरती के दोनों ध्रुवों की बर्फ पिघल जाएगी जिससे समुद्र किनारे बसे कई शहर पूरी तरह पानी में डूब जाएंगे। वैज्ञानिकों के अनुसार इसकी शुरूआत हो चुकी है और नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार वर्ष 1993 से 2009 तक समुद्र का स्तर 1.89 इंच बढ़ चुका था जो अब हर वर्ष 3 मिलीमीटर की दर से बढ़ रहा है। बाबा वेंगा के अनुसार 22वीं सदी में समुद्र तल में रहने की तकनीक ढूंढ ली जाएगी और भविष्य के शहर समुद्र के अंदर ही बसाए जाएंगे।

यूरोप में होगा खलिफा का शासन : बाबा वंगा की भविष्यवाणी अनुसार 2043 तक यूरोप में पूरी तरह से इस्लामिक खिलाफत कायम हो जाएगी। तब दुनिया की अर्थव्यवस्था मुस्लिम शासन के अधीन होगी। आज यूरोप के हालात यह है कि इस्लामिक आतंकवाद का खतरा बढ़ गया है। लाखों मुस्लिम शरणार्थियों के रूप में यूरोपीय देश में रहने लगे हैं। वहां उनके होने से स्थानीय लोगों की नींद हराम हो गई है। अपराध का ग्राफ बढ़ने लगा है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले समय में और भी भयानक स्थिति होगी।

अंगों का निर्माण होने लगेगा : 2046 तक इंसान हर अंग का निर्माण करना सीख जाएगा। अंगों को बदलना इलाज का अहम हिस्सा बन जाएगा। यदि ऐसा होगा तो मानव की उम्र और भी लंबी हो जाएगी। मरना दुर्लभ होने लगेगा।

मस्जिद पर होगा भयानक हमला : बाबा वंगा के अनुसार 2066 में एक मस्जिद पर बड़ा हमला होगा। इसके बाद अमेरिका अभूतपूर्व हथियार (जलवायु परिवर्तन हथियार (या न्यूक्लियर हमले)) का इस्तेमाल करेगा। जो यूरोप से मुस्लिमों का सफाया कर देगा। इससे धरती का तापमान अचानक गिर जाएगा।

* 2076 में यूरोप में साम्यवाद लौटेगा और फिर पूरे विश्व में साम्यवाद ही होगा। इसके कुछ ही वर्षों बाद पूरी धरती पर रोबोट्स की फौज होगी जो मानव जीवन में दखल देने लगेगी।

* 2084 में धरती का पुर्नजन्म होगा। इस भविष्यवाणी का क्या अर्थ है इसकी कोई व्याख्या नहीं की गई है।

कृतिम सूरज धरती को करेगा रोशन : 2100 में कृत्रिम सूरज धरती के अंधेरे हिस्सों को रोशनी देगा। वर्तमान में धरती के एक हिस्से पर सूर्य की रोशनी के चलते दिन रहता और दूसरे हिस्से पर रोशनी नहीं पड़ती इसलिए वहां रात रहती है। रात के अंधेरे को दूर करने के लिए बिजली लगाई जाती है। लेकिन बाबा वंगा का शायद यह कहना है कि एक ऐसा कृतिम सूर्य होगा जो धरती के इस आधे हिस्से पर रोशनी करेगा जिसके चलते शायद स्ट्रीट लाइट की जरूरत न हो। हालांकि वैज्ञानिकों की ऐसी योजना है कि चांद पर ऐसी प्लेटें लगाई जाए जो सूरज को प्रकाश को और भी अच्छे तरीके से धरती पर भेजने लगे।

इंसान और रोबोट एक जैसे होंगे : 2111 तक इंसान और रोबोट मिल जाएंगे। उन्हें साइबोर्स कहा गया है। रोबोट तकनीक पर दुनिया के कई देशों में कार्य चल रहा है और इंसान में इसमें बहुत हद तक सफलता प्राप्त कर ली है।

जानवर बन जाएंगे आंधे इंसान : बाबा वंगा के अनुसार 2154 में क्रमिक विकास के चलते जानवर आधे इंसान बन जाएंगे।  हालांकि ग्रंथों और हिन्दू धर्म में इसका उल्लेख मिलता है कि एक समय पूर्व लोग आधे पशु और आधे इंसान के समान थे लेकिन जलवायु परिवर्तन के चलते वे प्रजातियां लुप्त हो गई। ऐसे में हो सकता है कि जलवायु परिवर्तन के ही चलते 2154 तक फिर से वही युग शुरू होने लगे जबकि इंसान और पशु आपस में बातें करते थे।

भयानक सूखा : बाबा वंगा के अनुसार 2170 में पृथ्वी अभूतपूर्व सूखे का सामना करेगी। वर्तमान में जिस तरह ग्लेशियर पिघल रहे हैं और धरती का तापमान बढ़ता जा रहा है तो यह माना जा सकता है कि संपूर्ण धरती पर एक साथ सूखा होगा। बस समुद्र का जल ही रह जाएगा। पीने का जल सूख जाएगा।

एलियंस मदद से पानी के नीचे बस्ती : 2195 तक मनुष्य एलियंस की मदद से पानी के नीचे रिहायशी बस्ती बना लेगा। इन बस्तियों में जमीन जैसे सारे इंतजाम होंगे। स्वाभाविक है कि भयंकर तापमान के चलते मनुष्य या तो अंतरिक्ष में रहे या फिर समुद्र के अंदर।

इंसान की नई नस्ला : 2196 में एशिया और यूरोप के लोगों के आपस में मिलने से इंसान की एक नई नस्ल बनेगी। यह सोचना भी आसान है कि धरती पर रहने लायक कुछ ही स्थान होंगे। ऐसे में जहां भी इंसान होंगे वहां सभी नस्ल के इंसान एक ही जगह रह रहे होंगे। इंसानी नस्लों में आपसी द्वंद को समाप्त करने के लिए यही एक रास्ता बच जाता है।

सूर्य के तापमान में बदलाव : 2201 में सूर्य की नाभिकीय क्रियायों में बदलाव आएगा। सूर्य फीका पड़ने लगेगा और तापमान गिरने लगेगा। यदि ऐसा होगा तो धरती का तापमान भी गिरने लगेगा और फिर से धरती पर हिमयुग की शुरुआत होने लगेगी। फिर से ग्लेशियर बनने लगेंगे।

टाइम ट्रैवल होगा संभव : 2288 तक टाइम ट्रैवल संभव हो जाएगा। दूसरे ग्रहों से संबंध बनेंगे। लोग वहां आने जाने लगेंगे। यह तो संभवत इससे पहले ही होने लगे।

कृतिम सूर्य का संघर्ष : 2480 दो कृत्रिम सूर्य आपस में संघर्ष करेंगे। पृथ्वी पर अंधकार छा जाएगा। इसका मतलब बाबा वंगा जिस कृतिम सूर्य की बात कर रही है वह इंसानों द्वारा बनाया गया नहीं होगा। वह या तो कोई जलती हुई उल्का होगी या फिर अन्य कुछ।

मंगल ग्रह पर होगा युद्ध : बाबा वंगा की भविष्यवाणी के अनुसार 3005 में मंगल पर युद्ध होगा। मंगल ग्रह पर युद्ध से ग्रह की गति बदल जाएगी। प्राचीन ग्रंथों के अनुसार पहले भी मंगल ग्रह पर युद्ध हुआ था। वैज्ञानिक कहते हैं कि मंगल पर कभी युद्ध हुआ था जिसके कारण वहां की धरती पर से जीवन नष्ट हो गया। हिन्दू ग्रंथों में मंगल को युद्ध का ग्रह माना गया है।

* 3010 : चंद्रमा पर एक धूमकेतु के पहुंचने से पृथ्वी पत्थरों और धूल से घिर जाएगी।

* 3797 : पृथ्वी खत्म हो जाएगी लेकिन मानवजाति इतनी तरक्की कर चुकी होगी कि एक नई सौर प्रणाली के पास चली जाएगी।

* 4674 : मानव जाति एलियंस के साथ मिल जाएगी।

* 5079: ब्रह्मांड खत्म (दुनिया) हो जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें