विदेशों में अनोखे ढंग से मनाई जाती है होली
भारत ही नहीं विश्व के अन्य अनेक देशों में भी होली अथवा होली से मिलते-जुलते त्योहार मनाने की परंपराएं हैं। पाकिस्तान, बंगलादेश, श्री लंका और मरिशस में भारतीय परंपरा के अनुरूप ही होली मनाई जाती है।
वहीं, कई देश इसे अलग नाम से और अलग-अलग दिनों में मनाते हैं।
अमेरिका - हैलोइन
अमेरिका में होली का त्योहार हैलोइन नाम से प्रतिवर्ष 31 अक्तूबर की रात को मनाया जाता है। इस दिन सूर्य पूजा की जाती है। इसे होबो कहते हैं। इसे होली की तरह मनाया जाता है।
इस अवसर पर लोग फूहड वेशभूषा धारण करते हैं। बच्चों की टोलियां सूर्यास्त के बाद खेलने-कूदने और मस्ती के लिए जमा हो जाती हैं।
अमरीका में 'मेडफो' नामक पर्व मनाने के लिए लोग नदी के किनारे एकत्र होते हैं और गोबर तथा कीचड़ से बने गोलों से एक दूसरे पर आक्रमण करते हैं। 31 अक्टूबर को अमरीका में सूर्य पूजा की जाती है। इसे होबो कहते हैं। इसे होली की तरह मनाया जाता है। इस अवसर पर लोग फूहड वेशभूषा धारण करते हैं।
जर्मनी - ईस्टर
ईस्टर के समय में पेड़ों को काटकर गाड़ दिया जाता है। उसके चारों ओर लकड़ी व घास का ढेर लगा देते हैं और उसमें आग लगा देते हैं। एक दूसरे पर रंग लगाते हैं और कपड़ों पर ठप्पा लगा हंसते हैं।
स्वीडन नॉर्थ - सेंट जान का पवित्र दिन
नार्वे और स्वीडन में सेंट जान का पवित्र दिन (तिथि) पर होली की तरह लोग इकट्ठे होकर अग्नि क्रीड़ा महोत्सव करते हैं।
शाम को किसी पहाड़ी (प्रमुख स्थान) पर होलिका दहन की भाँति लकड़ी जलाई जाती है और लोग आग के चारों ओर नाचते गाते परिक्रमा करते हैं।
नेपाल
नेपाल में होली के अवसर पर काठमांडू में एक सप्ताह के लिए प्राचीन दरबार और नारायणहिटी दरबार में बाँस का स्तम्भ गाड़ कर आधिकारिक रूप से होली के आगमन की सूचना दी जाती है।
थाईलैंड
Songkran (सौंगक्रान) : नए साल पर थाईलैंड में सोंगक्रन नामक त्योहार मनाया जाता है। इसमें वृद्धजनों के हाथों इत्र मिश्रित जल डलवाकर आशीर्वाद लिया जाता है। होली की तरह इसमें रंबिरंगी पिचकारियों से एक दूसरे पर पानी फेंका जाता है। ये साल के अप्रैल महीने में मनाया जाता है। इस त्योहार पर लोग ठंडा पानी फेंककर नए साल का स्वागत करते हैं। इस बार यह 13 और 15 अप्रैल को मनाया जाएगा।
अफ्रीका
अफ्रीका में 'ओमेना वोंगा' मनाया जाता है। इस अन्यायी राजा को लोगों ने ज़िंदा जला डाला था। अब उसका पुतला जलाकर नाच गाने से अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हैं।
अफ्रीका के कुछ देशों में सोलह मार्च को सूर्य का जन्म दिन मनाया जाता है। लोगों का विश्वास है सूर्य को रंग-बिरंगे रंग दिखाने से उसकी सतरंगी किरणों की आयु बढ़ती है।
पोलैंड
पोलैंड में 'आर्सिना' पर लोग एक दूसरे पर रंग और गुलाल मलते हैं। यह रंग फूलों से निर्मित होने के कारण काफ़ी सुगंधित होता है। लोग परस्पर गले मिलते हैं।
बेल्जियम
बेल्जियम की होली भारत सरीखी होती है और लोग इसे मूर्ख दिवस के रूप में मनाते हैं। यहां पुराने जूतों की होली जलाई जाती है।
इटली
इटली में रेडिका त्योहार फरवरी के महीने में एक सप्ताह तक हर्षोल्लास से मनाया जाता है। लकड़ियों के ढेर चौराहों पर जलाए जाते हैं।
लोग अग्नि की परिक्रमा करके आतिशबाजी करते हैं, गुलाल भी लगाते हैं। रोम में इसे सेंटरनेविया कहते हैं तो यूनान में मेपोल।
* Orange Festival : होली की तरह ही इटली में बैटल ऑफ द ऑरेंज फेस्ट मनाया जाता है। फरवरी महीने में होने वाले इस फेस्टिवल में लोग एक दूसरे पर संतरे फेंकते हैं।
जापान
जापान में 16 अगस्त रात्रि को टेमोंजी ओकुरिबी नामक पर्व पर कई स्थानों पर तेज़ आग जला कर यह त्योहार मनाया जाता है।
चीन
चीन में होली की शैली का त्योहार च्वेजे कहलाता है। यह पंद्रह दिन तक मनाया जाता है। लोग आग से खेलते हैं और अच्छे परिधानों में सज धज कर परस्पर गले मिलते हैं।
इंग्लैंड
इंग्लैंड में मार्च के अंतिम दिनों में लोग अपने मित्रों और संबंधियों को रंग भेंट करते हैं ताकि उनके जीवन में रंगों की बहार आए।
फ्रांस
फ्रांस के नारमडी नामक स्थान में घास से मनी हुई मूर्ति को शहर में घुमाकर गाली देते हुए आग लगा देते हैं। बच्चे हो-हल्ला करते इसके चक्कर लगाते हैं।
स्पेन
स्पेन के इजिबा में होली से ही प्रेरित होकर इस तरह का एक त्यौहार मनाया जाता है और इसे वहां के लोग होली गार्डन फेस्टिवल के नाम से संबोधित करते हैं।
* La Tomatina (ला टोमाटीना) : स्पेन में मनाया जाने वाला त्योहार है। स्पेन में अगस्त माह में यह त्योहार काफी जोश-खरोश के साथ मनाया जाता है। इसमें भाग लेने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं। लोग एक दूसरे पर लाखों टन टमाटर फेंककर यह त्योहार मनाते हैं। कई बॉलीवुड फिल्मों में इसको दिखाया गया है।
* Haro Wine Festival : स्पेन में हारो वाइन फेस्टिवल मनाया जाता है। इस फेस्टिवल के दौरान न केवल लोग जाम का लुत्फ़ लेते हैं बल्कि एक-दूसरे में वाइन फेंकते भी हैं। इस बार यह 29 और 30 जून को मनाया जाएगा।
* Cascamorras : स्पेन में ही मनाए जाने वाले इस फेस्टिवल का मनाने का मकसद धार्मिक है। इसमें लोग अपने शरीर को काले रंग से पेंट करते हैं। ये साल में सितंबर के महीने में मनाया जाता है।
दक्षिण कोरिया
Boryeong Mud Festival : होली की ही तरह दक्षिण कोरिया में 'बोरीयोंग मड फेस्टिवल' का आयोजन किया जाता है। यह हर साल जुलाई महीने में मनाया जाता है। इस त्यौहार का जश्न मनाने के लिए लोग एक दूसरे के ऊपर मिट्टी लगाते हैं और कीचड़ फेंकते हैं।
साइबेरिया
ग्रीष्म ऋतु के आगमन से पूर्व बच्चे घर-घर जाकर लकडिय़ां इकट्ठी करते हैं और आग लगा देते हैं। स्त्री-पुरुष एक-दूसरे का हाथ पकड़कर तीन बार अग्नि की परिक्रमा कर उसको लांघते हैं। उनका मानना है कि ऐसा करने से वर्ष भर बुखार नहीं आता।
साईबेरिया में घास फूस और लकड़ी से होलिका दहन जैसी परिपाटी देखने में आती है।
अन्य देशों की होली
म्यांमार में इसे जल पर्व के नाम से जाना जाता है। हंगरी का ईस्टर होली के अनुरूप ही है। लाओस में यह पर्व नववर्ष की खुशी के रूप में मनाया जाता है। लोग एक दूसरे पर पानी डालते हैं।
चेक और स्लोवाक क्षेत्र में बोलिया कोनेन्से त्योहार पर युवा लड़के-लड़कियाँ एक दूसरे पर पानी एवं इत्र डालते हैं।
हालैंड का कार्निवल होली सी मस्ती का पर्व है।
ग्रीस का लव ऐपल होली भी प्रसिद्ध है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें