अमिताभ बच्चन का जन्म 11 अक्टूबर, 1942 को इलाहाबाद में हुआ था।
कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने वाले अमिताभ मुंबई में प्रतीक्षा, जलसा सहित 4 बंगलों के मालिक हैं, जबकि 'जनक' का इस्तेमाल वो ऑफिस के तौर पर करते हैं।
'जलसा' में रहते हैं बिग बी...
कोई भी इंसान जब भी पहली बार मुंबई आता है तो उसका यह ख्याब होता है कि वह पहले तो इस सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के घर को देखें। अमिताभ बच्चन का जो बंगला है ‘जलसा’ वह वास्तव में बहुत ही खूबसूरत है। बता दे कि जलसा बंगला किसी जन्नत से कम नहीं है।
बिग बी के मुंबई के जुहू इलाके में बंगला हैं। फिलहाल अमिताभ बच्चन अपनी फैमिली जया, ऐश्वर्या, अभिषेक और पोती आराध्या के साथ 'जलसा' में रहते हैं।
अमिताभ बच्चन का जो जलसा बंगला है उसके बारे में यह कहा जाता है कि उसे काफी ही खूबसूरती और एक्सपेंसिव चीजों से बनाया गया है। जलसा बंगले के अंदर आपको काफी सुंदर और खूबसूरत शो पीस और सजावटी चीजें भी देखने को मिलेगीं।
ये दो मंजिला घर करीब 10 हजार स्क्वेयर फीट में फैला हुआ है। उनके घर की फ्लोरिंग इटैलियन मार्बल की है। वहीं, बाथरूम फिटिंग्स को खासतौर पर फ्रांस और जर्मनी से मंगवाया गया है। हर रूम को डिफरेंट थीम पर सजाया गया है। ड्रॉइंग रूम से लिविंग एरिया तक सभी कमरों की सजावट बेहतरीन है।
जलसा के बारे में यह बात तो आपको जरूर पता होगी कि अमिताभ बच्चन को जलसा बंगला तोहफे में दिया गया था। बॉलीवुड के डायरेक्टर रमेश शिप्पी ने फिल्म सत्ते पे सत्ता के बाद बिग बी को जलसा बंगला तोहफे में दे दिया था।
बता दें कि अमिताभ बच्चन का यह घर उनके भाई अजिताभ बच्चन की वाइफ रमोला बच्चन के नाम पर था। ऐसा इसलिए क्योंकि टैक्स में छूट के लिए करवाया गया था। जलसा का रजिस्ट्रेशन साल 2006 में जया बच्चन के नाम करा दिया गया था।
अमिताभ बच्चन का यह घर जलसा समंदर के किनारे बना हुआ है। मुंबई का जूहू बीच जलसा बंगले से बहुत ही नजदीक में है। अमिताभ के घर के पीछे के हिस्से से समंदर का खूबसूरत नजारा दिखता है।
अमिताभ बच्चन कभी-कभी अपने घर में अपने फैंस का भी अभिवादन करते हैं और जहां उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ भी जमा हो जाती है। अमिताभ बच्चन के घर जलसा को हर साल दीवाली पर बहुत ही खूबसूरती से सजाया जाता है। जलसा बंगले के हर कोने में महंगे कंदीलों से सजाया जाता है। अमिताभ का पूरा परिवार दीवाली के इस शुभ अवसर पर एक साथ पूजा करता है। जलसा में अमिताभ बच्चन ने एक खूबसूरत सा मंदिर भी बनवा रखा है।
बिग बी ने अपने घर को काफी अच्छी तरीके से सजा रखा है जो भी देखता है वह खुश हो जाता है। देश विदेश की जितनी भी बेशकीमती चीजें हैं वह सब ही बिग बी के जलसा में सजाई गई है।
बीग बी का दूसरा बंगला 'प्रतीक्षा' हैं, जिसमें वो 'जलसा' में शिफ्ट होने से पहले रहते थे। सालों तक अमिताभ अपने माता-पिता के साथ यहीं रहे हैं। अभिषेक और श्वेता का बचपन भी यहीं बीता है।
वहीं, 'जनक' में अमिताभ बच्चन का दफ्तर है। यहां वो मीडिया और अपने मेहमानों से मिलते हैं। 70 के दशक के आखिरी में अमिताभ 'प्रतीक्षा' में शिफ्ट हुए थे। उसके बाद उन्होंने 'जलसा' खरीदा था। इसके अलावा बिग बी का एक और घर है, जिसे उन्होंने एक मल्टीनेशनल बैंक को किराए पर दे रखा है। हालांकि, इसका कुछ हिस्सा बच्चन परिवार पार्टियों के लिए इस्तेमाल करता है। साल 2014 में उन्होंने 'जलसा' के ठीक पीछे एक और बंगला करीब 60 करोड़ रुपए में खरीदा है। यहां आराध्या के खेलने के लिए गार्डन और बड़ा-सा लिविंग रूम है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें