रविवार, 8 मार्च 2020

जम्मू में बदले गए दो चौक के नाम

जम्मू नगर निगम ने सिटी चौक का नाम बदलकर भारत माता चौक और सर्कुलर रोड चौक का नाम बदलकर अटल जी चौक कर दिया है

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 समाप्त होने के बाद और केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद यहां कई बड़े बदलाव शुरू हो गए हैं। केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू-कश्मीर में अहम बदलाव शुरू हो गए हैं। केंद्र सरकार के कई कानूनों को लागू करने के बाद अब जम्मू के दो चौक का नाम बदला गया है। केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद जम्मू-कश्मीर में यह पहला बड़ा बदलाव है।

भाजपा (BJP) के नेतृत्व वाले जम्मू नगर निगम (जेएमसी) (JMC) (Jammu Municipal Corporation) की दो दिन चली निगम की आम सभा ने इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया था, जिसके बाद ऐसा किया गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। इसके साथ ही निगम ने इन दोनों चौक पर नाम बदलने का बोर्ड भी लगा दिया है। बीजेपी ने साल 2018 में नगर निगम का चुनाव जीता था। जम्मू नगर निगम ने पिछले जम्मू शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव में 75 में से 43 वार्ड जीते थे। और 13 साल बाद उसे नगर निगम के चुनावों में जीत मिली थी।

जम्मू नगर निगम (जेएमसी) ने पुराने जम्मू के मध्य स्थित में वाणिज्यिक केंद्र (व्यापार केंद्र) रहे ऐतिहासिक सिटी चौक (City Chowk) का नाम बदलकर 'भारत माता चौक' (Bharat Mata Chowk) और शहर में पंजतीर्थी के पास से शुरू सर्कुलर रोड को जेएमसी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में नाम बदलकर अटल जी चौक (Atal Ji Chowk) कर दिया है। हालांकि, जेएमसी के चौक का नाम बदलने के फैसले को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया आयी, जिनमें से अधिकांश लोगों ने फैसले का स्वागत किया तो कई लोग विरोध कर रहे हैं।

‘भारत माता चौक’, जो चार व्यस्त बाज़ारों को जोड़ता है, जिसमें प्रसिद्ध रघुनाथ मंदिर, सुपर मार्केट, शालीमार और कनक मंडी शामिल हैं।

बीजेपी नेता ने रखा था प्रस्ताव

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की वरिष्ठ नेता और जेएमसी की उप महापौर पूर्णिमा शर्मा (Purnima Sharma) ने कहा कि, "मैंने करीब चार महीने पहले आम सभा में एक प्रस्ताव रखा था, जिसमें जनता की मांग पर ‘सिटी चौक' का नाम बदलकर ‘भारत माता चौक' रखने की मांग की गई थी।" उन्होंने कहा कि उस प्रस्ताव को पारित कर दिया गया और सिटी चौक का नाम बदलकर भारत माता चौक कर दिया गया।

दो चौक के बदले गए नाम

उप महापौर पूर्णिमा शर्मा ने कहा कि उस प्रस्ताव को पारित कर दिया गया और सिटी चौक का नाम बदलकर भारत माता चौक कर दिया गया। इसके साथ ही सर्कुलर रोड चौक का नाम भी अटल जी चौक कर दिया गया है।

हर साल फहराया जाता है तिरंगा

शहर के केन्द्र में स्थित यह चौराहा जम्मू का प्रमुख वाणिज्यिक केन्द्र है। जम्मू नगर निगम ने नामों के बदलाव की घोषणा करने के लिए एक साइन बोर्ड लगाया है। 

बता दें कि यह भीड़-भाड़ वाला चौक हमेशा से राजनीतिक गतिविधियों का केन्द्र रहा है। अतीत में कई प्रमुख राजनेताओं ने इस चौक पर भाषण दिए हैं। इसके अलावा यह जम्मू की उन प्रमुख जगहों में से भी एक है, जहां स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया जाता है। बीजेपी के नेता कई सालों से इस चौक का नाम बदलकर भारत माता चौक करने की मांग कर रहे थे।

क्यों बदला गया नाम?

जेएमसी की उप महापौर पूर्णिमा शर्मा ने मीडिया को बताया, “हर साल जब भी यहां स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण होता है, तो लोग भारत माता की जय के नारे लगाते हैं। इससे लोगों के नाम बदलने की इच्छा का पता चलता है।” उन्होंने कहा कि, "6 सितंबर को सदन ने यह प्रस्ताव पारित किया था, लेकिन वह स्थगित हो गया था। इस बार इसे ध्वनि मत से पारित किया गया।"

विशेष दर्जा कर दिया था खत्म

5 अगस्त 2019 को केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 के तहत विशेष राज्य का दर्जा खत्म कर दिया था। केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में तब्दील कर दिया था।

37 केंद्रीय कानून लागू

इससे पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जम्मू-कश्मीर में 37 केंद्रीय कानून को लागू करने की मंजूरी दी थी। इसमें भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और अपराध प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) समेत कई अहम कानून शामिल हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें