रविवार, 1 मार्च 2020

खतरनाक और अजीबोगरीब आइलैंड

दुनिया के 12 सबसे खतरनाक और अजीबोगरीब आइलैंड, जहां पर जाना मतलब मौत को बुलावा देना

हम सभी आइलैंड को सुंदर सा एक जमीन का कोना मानते हैं जो प्रकृति की सुंदरता को अपने में समेटे रहता है। जहाँ सुंदरता अपने चरम पर होती है। जब हमारे सामने आइलैंड का जिक्र आता है तो आंखों के सामने चारों और पानी से घिरे किसी हरे-भरे दृश्य की कल्पना उभर आती है। लेकिन हर आइलैंड खूबसूरत ही हो यह जरुरी नहीं है। दुनिया में कई ऐसे आइलैंड है जहां पर जाना मतलब मौत को बुलावा देना है। इनमें से कई ऐसे भी आइलैंड है जिनमें से किसी पर ज़हरीले सांपों की हुकूमत तो किसी पर दैत्याकार मगरमच्छों का का राज चलता है। ये दुनिया के सबसे खतरनाक और अजीबोगरीब आइलैंड माने जाते है। तो आइए, जानते है इन दुनिया के अजीबोगरीब आइलैंड के बारें में

स्नेक आइलैंड, ब्राजील – ज़हरीले सांपों की हुकूमत (Snake Island)

ब्राज़ील के साओ पाउलो प्रान्त की समुद्री सीमा से 33 किमी दूर समुद्र के बीचों-बीच बना इस द्वीप यानि आइलैंड का नाम इल्हा दे क्वेइमाडा ग्रैंड है, इस द्वीप को स्नेक आइलैंड यानि सर्प-द्वीप (सांपों का घर) कहा जाता है, इस जगह पर इंसानों के बदले सिर्फ सांप रहते हैं। यहाँ पर सांपो की संख्या इतनी अधिक है कि हर एक वर्ग मीटर में पांच सांप रहते हैं, यहाँ पर 4,000 प्रकार के सांप पाए जाते हैं, जो अपने जहर से किसी की भी जान लेने में माहिर हैं। इस आइलैंड का क्षेत्र 4 लाख 30 हज़ार वर्ग मीटर हैं। इस आइलैंड पर करीब 20 लाख पिट वाइपर प्रजाति के जहरीले सुनहरी भालाग्र सांप रहते है। ब्राजील गवर्नमेंट ने इस जगह पर जाना बैन किया हुअा है फिर भी लोग चोरी-छुपे इस आइलैंड पर जाते हैं

रैबिट आईलैंड, जापान – खरगोशों का घर (Rabit Island)

ओक्यूनोसहिमा आईलैंड को रैबिट आईलैंड भी कहा जाता है। यहां हजारों की संख्या में खरगोश रहते हैं। बता दें कि इस आईलैंड को जापान द्वारा दूसरे विश्व युद्ध में उपयोग होने वाले केमिकल हथियारों को बनाने की जगह बनाई थी। आईलैंड में 1929 और 1945 के बीच जापानीज सैनिकों द्वारा यहां गुप्त रूप से 6 हजार टन जहरीली गैस बनाई गई। इस गैस का परीक्षण करने के लिए ढेर सारे खरगोशों को यहां लाया गया था। अब यह आईलैंड टूरिस्ट रिसोर्ट के लिए पॉपुलर है।

सेबल द्वीप – जहाजों और जंगली घोड़ों का द्वीप

सेबल द्वीप, नोवा स्कोटिया से 100 मील की दूरी पर स्थित है। इस द्वीप की लंबाई 42 किमी है और यह 1.5 किमी चौड़ा है। इस आईलैंड पर 475 जहाज है और यह द्वीप 400 जंगली घोड़ों का घर माना जाता है। यह आईलैंड पूरी तरह से कभी बस नहीं पाया। 20 जून 2013 को इसे कनाडा का 43वां नेशनल पार्क घोषित किया गया।

सेबल आइलैंड - जहाजों का भक्षण करने वाला (Sable Island)

कनाडा के हैलिफैक्स पार्ट के पास यह द्वीप धुंध में लगातार छिपा रहता है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि जैसे यह शिकार की तलाश में हमेशा चौकन्ना बना रहता है। खाड़ी की गर्म हवाएं लेब्राडोर की ठंडी हवाएं यहां मिलती हैं। तेज तूफानी हवाओं और ऊंची लहरों के बीच यह द्वीप लगभग दिखाई नहीं देता है। इससे कई जहाज यहां दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। इसकी बालू मिट्टी का रंग समुद्र के पानी की तरह बदल जाता है। इसे दुनिया के सबसे खतरनाक स्थानों में से एक माना जाता है।

शापित इटेलियन आईलैंड – मौत का दुसरा नाम

इटली का आईसोला ला गैओला आईलैंड को शापित माना जाता है। शापित इसलिए कि इस आईलैंड के सभी ऑनर की किसी ना किसी कारणवश मौत हो गई या फिर उनका भारी नुकसान हुआ। 1920 में स्विस ऑनर हैन्स ब्राउन की अचानक मृत्यु हो गई और उनकी बॉडी एक कारपेट में लिपटी हुई मिली। इसी तरह जर्मनी के ओटो ग्रूनबैक की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने हुई। इस आईलैंड के एक अन्य ऑनर जो कि इंडस्ट्रलिस्ट थे, ने स्विटजरलैंड के मेंटल अस्पताल में सुसाइड कर लिया। मल्टी बिलिनियर पॉल गेटी ने इस आईलैंड को खरीदा तो उनके ग्रेंड सन का किडनेप हो गया। वहीं इस आईलैंड के आखिरी खरीदार को इंश्योरेंस में फ्रॉड करने के जुर्म में जेल भेजा गया।

श्रापित आइलैंड, मिलफोर्ड – प्रेत्माओं का शहर

अमेरिका में मिलफोर्ड के पास एक छोटा सा द्वीप है इस पुरे द्वीप को श्रापित माना जाता है। मैक्सिकन सम्राट गुआजमोजिन का धन 1721 में चोरी हो गया था और उसे यहां मल्लाहों ने छिपा दिया था। 1850 में यहां कुछ लोग खजाने की तलाश में पहुंचे तो प्रेत्माओं ने उन्हें मार दिया। उनके यहां पहुंचते ही हड्डियों के ढांचों से आग की लपटे निकलने लगी थी। यहां पर आज तक किसी को खजाना नहीं मिल सका। वहां जाने की कोशिश करने वाले बताते हैं कि वहां रहस्यम लाइट्स दिखाई देती है और अजीब-अजीब आवाजें सुनाई देती।

केकड़ों का आईलैंड – केकड़ों का द्वीप

क्रैब आईलैंड इंडियन ओशन में स्थित है। 135 स्क्वायर किमी में स्थित इस आईलैंड का पता 1643 में चला था। इस आईलैंड पर 14 प्रजातियों के लाल केकड़े रहते हैं, जिनकी संख्या 120 मिलियन के करीब है। इस आईलैंड का 63 फीसदी हिस्सा ऑस्ट्रेलियन नेशनल पार्क के रूप में सुरिक्षत कर रखा है।

वॉलकैन आईलैंड – ज्वालामुखी से बना गड्ढा

फिलिपींस में स्थित है वॉलकैन आईलैंड। लुजोन झील के किनारे बसे फिलिपिओ आईलैंड के अंदर ज्वालामुखी है। ज्वालामुखी के शीर्ष पर बने बेसिन को काल्डेरा कहा जाता है। काल्डेरा पानी से भरा गहरा गड्ढा है और इस गड्ढे को दुनिया का सबसे बड़ा गड्ढा माना जाता है।

डॉल आईलैंड, मैक्सिको – रहस्यमयी डाॅल्स का इलाका (Doll Island Mexico)

मैक्सको सिटी से 17 मील साउथ में एक छोटा सा आइलैंड है जिसका नाम डॉल्स आइलैंड। वास्तव में यह आइलैंड एक फलोटिंग गार्डन है जिसे कि मेक्सिको में चिनमपा कहते है। इस आइलैंड कि खासियत यह है कि इस आइलैंड पर सैकड़ों कि संख्या में डरावनी और टूटी फूटी डॉल्स लटकी हुई है। यह आइलैंड 1990 में लोगो कि नज़र में आया जब मेक्सिको सरकार ने सफाई का काम शुरू किया और कुछ कर्मचारी सफाई करते हुए इस आइलैंड पहुचे। इस आईलैंड के ऑनर डॉन जूलियन थे। वे इस आईलैंड के बारे में जानने के लिए अपना परिवार छोड़कर यहां रहने आए और तकरीबन 50 साल तक यहीं रहे।  अब बात यह आती है कि इतनी सारी डॉल्स इस आइलैंड पर पहुची कैसे, उन्हें यहाँ पर किसने लटकाया और इसके पीछे कारण क्या है ?

कैट आईलैंड – नटखट बिल्लियों का शहर

तसहिरोजीमा आईलैंड को कैट आईलैंड भी कहा जाता है, जो सीनोमैकी सिटी मियागी में स्थित है। इस कैट आईलैंड में 100 लोग निवास करते थे। बिल्लियों को यहां जापान के ईडो पीरियड यानी 18वीं, 19वीं शताब्दी के दौरान लाया गया था। यहां पर धीरे-धीरे मानव आबादी कम होती गई और बिल्लियों की आबादी बढ़ती गई। टूरिस्ट यहां अप्रैल और नवंबर महीने में कैट शेप केबिन में आकर ठहरते हैं।

राम्री द्वीप – दैत्याकार मगरमच्छों का राज (Mangrove Island)

म्यांमार यो ब्रह्मदेश दक्षिण एशिया का एक देश है। इसका आधुनिक नाम बर्मी ‘मयन्मा’ है। बर्मी भाषा में र का उच्चारण य किया जाता है अतः सही उच्चारण म्यन्मा है। इसका पुराना अंग्रेज़ी नाम बर्मा था जो यहाँ के सर्वाधिक मात्रा में आबाद जाति बर्मी के नाम पर रखा गया है। यह द्वीप बर्मा के नजदीक स्थित है। इस द्वीप को गिनीज ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में इस बात के लिए जगह मिली है कि यहां के खतरनाक जानवरों ने सबसे अधिक लोगों को नुकसान पहुंचाया है। इस द्वीप में खारे पानी कि कई झीलें हैं और ये खतरनाक मगरमच्छों से भरी हुई हैं। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापानी सेना के 1000 जवान ब्रिटिश सैनिकों से बचने के लिए इस द्वीप में पहुंच गए, लेकिन उन में से अधिकतर इस आइलैंड पर रहने वाले खतरनाक मगरमच्छों का शिकार बन गए, कहते है कि आइलैंड से केवल 20 सैनिक ही ज़िंदा वापस आये थे।

सीप आइलैंड – शैल आइलैंड

फडिऊथ आइलैंड जो कि पश्चिम अफ्रीका में सेनेगल कोस्ट के पास हैं। इसे लोग प्यार से शैल आइलैंड भी कहते है क्योकि इस आइलैंड पर करोड़ों कि संख्या में सीपियां इकठ्ठी हो चुकी है हालात यह है कि आप यहाँ पर जहाँ भी नज़र दौड़ाएंगे आपको सीपियां ही सीपियां नज़र आएँगी। यहाँ पर रास्ते सीपियों से बने है, मकानों कि दीवारों में सीपियां लगी है यहाँ तक कि कब्र भी सीपियों से बनी हुई है।

रीयूनियन आइलैंड, फ्रांस

रीयूनियन आइलैंड फ्रांस के भारतीय महासागर में बसा हुआ आईलैंड है। यह अाइलैंड महासागर के बीच बसा है यहां की आबादी बेहद ही कम है। यहां की आबादी एक मिलियन से भी कम है। इस 40 मील लंबे आइलैंड में शार्क की मौजूदगी चिंता का विषय है। इस शार्क ने अब तक ना जाने कितनों लोगो पर हमला करके उनको घायल किया है। यह आइलैंड लोगों के लिए हॉलीडे स्थल (पॉपुलर हॉलिडे डेस्टिनेशन) है, लेकिन यह आइलैंड 2011 से सैलानियों के लिए खतरनाक जगह बन गई है। इस जगह पर शार्क का हमला होना शुरू हो गया है। इस जगह पर 2013 से ही सरकार ने पानी में सर्फ करने और तैरने पर बैन लगा दिया है।

प्रोवेग्लिया आइलैंड

इटली के प्रोवेग्लिया आइलैंड के बारे में कहा जाता है कि यहां जाने वाला जिंदा वापस नहीं आता। बताया जाता है कि सैकड़ों साल पहले इस आइलैंड पर प्लेग के मरीजों को जिंदा जला दिया जाता था। यहां घूमने वालों को कई भुतहा चीजें नजर अाती है।

ग्रुइनार्ड आइलैंड 

स्कॉटलैंड की खाड़ी में बसा छोटा सा द्वीप है ग्रुइनार्ड। ये आइलैंड करीब 2 किलोमीटर लंबा और 1 किलोमीटर चौड़ा है। कुछ साल पहले यह अाइलैंड हरा-भरा होता था लेकिन आज ये आइलैंड बिल्कुल वीरान हो चुका है। क्योंकि सेकंड वर्ल्ड वॉर के दौरान ब्रिटेन ने इस आइलैंड पर एंथ्रेक्स नाम के जहरीले गैस का परीक्षण किया था, जिसकी वजह से यहां जाना खतरनाक है। इस जगह पर जहरीली गैस का खतरा आज भी बना हुआ है।

मियाकेजीमा इजू आइलैंड, जापान

जापान का मियाकेजीमा इजू आइलैंड अपने अजीबों-गरीब व्यवहार और टूरिज्म के लिए फेमस है। जापान का मियाकेजीमा इजू आइलैंड लोगों के लिये इतना खतरनाक है कि यहां सांस लेना भी बहुत कठिन होता है। इस आइलैंड पर जिंदा रहने के लिए लोगों को हमेशा ऑक्ससीजन गैस मास्क लगा कर रहना पड़ता है, क्योंकि यहां के वातावरण में जहरीली गैसों की मात्रा सामान्य से बहुत अधिक स्तर तक विद्यमान है। इसका कारण यहां का ओयामा ज्वालामुखी जो हमेशा जहरीली गैस और लावा निकालता रहता है। गैस मास्क यहां के लोगों का सोर्स ऑफ इनकम भी है।

साबा आइलैंड

कैरिबियाई सी के बीच में मौजूद इस अाइलैंड खूबसूरती देखने लायक है लेकिन तूफान के कारण यह जगह सबसे खतरनाक हैं। यहां की जमीन कभी भी डोलने लगती है इस वजह से माना जाता है की आइलैंड में कभी भी ज्वालामुखी विस्फोट हो सकता है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें