दुनिया का सबसे खतरनाक द्वीप - इल्हा दे क्वेइमाडा ग्रैंड (स्नैक आइसलैंड) (Ilha de Queimada Grande)
ब्राजील दूनिया का पांचवा सबसे बड़ा देश है। ब्राजील के साओ पाउलो (Sao Paulo) से 150 किमी (93 मील) दूर समुद्र के बीचोबीच स्थित एक ऐसा द्वीप है जहां पर हर कदम पर एक दो नहीं बल्कि दर्जनों सांप घूमते हैं। दुनिया के इस खतरनाक द्वीप का नाम इल्हा दे क्वेइमाडा ग्रैंड (Ilha de Queimada Grande) है। इस द्वीप को अब लोग स्नैक आइसलैंड यानि सर्प द्वीप के नाम से भी जानते हैं। इस आइलैंड का एरिया 4,30,000 वर्ग मीटर हैं।
आज से लगभग 11,000 साल पहले अस्तित्व में आए इस द्वीप पर 4,000 प्रकार के अलग-अलग सांप पाए जाते हैं, जो अपने जहर से किसी की भी जान ले सकते हैं। इस आइलैंड पर करीब 20 लाख पिट वाइपर प्रजाति के जहरीले सुनहरी भालाग्र सांप रहते है। ब्राजील सरकार ने लोगों को इस द्वीप पर जाने से पाबंदी लगा दी है।
वहीं इस जगह पर इतने सारे सांप कैसे व कब और कहां से आए है इस बात का पता अभी तक नही चल पाया है। आप कह सकते हो कि इन सांपो ने इस आईलैंड पर अपना कब्जा किया हुआ है। अभी तक जो भी वैज्ञानिक टीम यहां जाते है वह यहां पर सुरक्षित जगह पर भी फूंक-फूंक कर कदम रखते है।
सबसे खतरनाक बात ये हैं कि यहां पर रहने वाले सांप अपना शिकार हवा में उड़कर भी कर लेते हैं। खतरनाक और विषैले सांप जो हवा में उछलकर चिड़ियों का शिकार कर लेते हैं। हालांकि, ऐसा माना जाता है कि सांप उड़ते नहीं है। भारत और एशिया में पाया जाने वाले फ्लाइंग स्नैक एक ऐसा सांप है, जो उड़ता है।
ब्राजील के इस द्वीप पर पाए जाने वाले सांपों का विष दुनिया के अन्य सांपों की तुलना में पांच गुना ज्यादा जहरीला होता है, जो इंसानों के मांस को भी गला देता है।
इस द्वीप पर सबसे विषैला सांप सुनहरे रंग का दिखने वाला गोल्डन पिट वाइपर (सुनहरे सिर वाला सांप) है, जो इस द्वीप के अलावा पूरी दुनिया में कहीं नहीं मिलता है। इस आइलैंड को गोल्डन लांसहेड सांप की प्रजाति का घर भी कहा जाता है। इन सांपो की गिनती विश्व के सबसे जहरीले सांपो में की जाती है। यह सांप इतने जहरीले होते हैं कि अगर किसी को काट ले तो आदमी 10 से 15 मिनट के अंदर मर जाता है। ब्राज़ील मे अधिकतर 90 प्रतिशत लोगों की मौत साँपो के काटने से होती है। जीव विज्ञानी भी इस बात को मानते हैं कि गोल्डन लांसहेड (lanceheads) सांप सबसे जहरीले होते है। इसलिए ब्राजील नौसेना ने इस आइलैंड पर किसी को भी जाने से मना किया है।
अतीत को छोड़ दें तो बैन के बाद इस द्वीप पर जानें की मूर्खता किसी भी व्यक्ति ने नहीं की है। जहरीले सांपो कि इतनी अधिक संख्या की वजह से यहां पर ब्राजीलियन नेवी द्वारा आम इंसानों का इस जगह पर जाना प्रतिबंधित है। इस द्वीप को प्रतिबंधित किए जाने के बावजूद कुछ साइंटिस्ट (सांप से जुड़े विशेषज्ञों) सांपों पर रिसर्च करने के लिए सरकार से अनुमति लेकर वहां जाते हैं। हालांकि, वो भी केवल तटीय इलाके में ही शोध करके लौट आते हैं। यहाँ पर सांप हर जगह दिखाई देते है जमीन पर चलते हुए, पेड़ो से लटकते हुए, चट्टानों में छिपे हुए इसी वजह से आइलैंड के ज्यादा अंदर जाने की हिम्मत कोई नहीं जुटा पाता है। यहां पर ऐसे हाल है कि कई जगह पर तो ये ऐसे दिखते हैं।
मार्सेलो दुआर्ते एक जीवविज्ञानी है जिन्होंने 20 से अधिक बार इस आइलैंड का दौरा किया है। उनका कहना है कि इस आइलैंड पर सांपो की संख्या इतनी अधिक है कि हर एक वर्ग मीटर में पांच सांप रहते है। वहीं, चोरी-छुपे कुछ शिकारी भी इस द्वीप पर जाकर अवैध रूप से सांपों को पकड़ते हैं और उन्हें बेच देते है। गोल्डेन लांसहेड वाइपर की कीमत इंटरनेशनल मार्केट में 18 लाख रुपए है।
स्थानीय लोगों के अनुसार ब्राजील का यह आइलैंड शुरु से ऐसा नहीं था। इस आइलैंड पर पहले सांप बहुत कम पाए जाते थे। इल्हा दे क्वेइमाडा ग्रैंड आइलैंड के तट के पास एक लाइट हाउस बना हुआ है जोकि ब्राजील नौसेना द्वारा बनाया गया था। इस लाइट हाउस में नौसेना का कर्मचारी रहता था। इस आइलैंड में वह कर्मचारी अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ इस लाइट हाउस में रहते थे।
स्नेक आइलैंड पर धीरे धीरे सांपो की तादाद बढ़ने लगी और तट के आस पास के इलाकों में भी सांपो की संख्या बढ़ने लगी। इस लाइट हाउस में रहने वाला कर्मचारी व् उसका परिवार जहरीलें गोल्डन पिट वाइपर सांपो का शिकार बन गए थे। सांपो के काटने से उनका शरीर काला पड़ गया था। नौ सेना जब इस परिवार को देखने द्वीप पर पहुंची तो वहां पूरा परिवार मरा मिला।
इस आइलैंड से जुड़ी एक और घटना है। ब्राज़ील के इल्हा दे क्वेइमाडा ग्रैंड आइलैंड में केले के बहुत सारे पेड़ पाए जाते हैं। बताया जाता है कि एक बार एक व्यक्ति अपने साथियों के मना करने के बावजूद केले लेने इस आइलैंड के अंदर चला गया और सांपो के काटने के कारण उसकी मृत्यु हो गयी। इस घटना के बाद आइलैंड पर इंसानों के जाने पर प्रतिबद्ध लगा दिया था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें