क्वाड देश
क्वाड देशों में भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। इन देशो के बीच 2007 में वार्ता की शरुआत हुई थी। इसकी पहली मंत्रीस्तरीय वार्ता सितम्बर, 2019 में हुई थी। इस समूह का उद्देश्य आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन, आपदा राहत, मानवीय सहायता, समुद्री सहयोग तथा साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में कार्य करना है।
राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (NIA) ने 21-22 नवम्बर के दौरान क्वाड देशों के प्रथम आतंकवाद विरोधी अभ्यास का आयोजन किया। इस अभ्यास में भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने हिस्सा लिया। इस अभ्यास में आतंकवाद विरोधी मैकेनिज्म का मूल्यांकन किया गया, इसके द्वारा सदस्य देशों के बीच आपसी सहयोग में वृद्धि होगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें