बुधवार, 30 मई 2018

पीर पंजाल रेल सुरंग (Pir Panjal Railway Tunnel)


पीर पंजाल रेल सुरंग (Pir Panjal Railway Tunnel) या बनिहाल रेल सुरंग (Banihal railway tunnel) 

पीर पंजाल रेल सुरंग एक 11.215 किमी (7 मील) लम्बी रेल सुरंग है जो भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के बनिहाल क़स्बे से उत्तर में हिमालय की पीर पंजाल पर्वतमाला से निकलती है। इसका निर्माण 26 जून 2013 को पूरा हुआ और इस पर रेल सेवाएँ 27 जून 2013 को शुरु हो गई।

इस 11.215 किमी लम्बी सुरंग की औसत ऊँचाई 1,760 मीटर (5,770 फ़ुट) है, यानि पहले से सड़क मार्ग पर स्थित जवाहर सुरंग से लगभग 440 मीटर (1,440 फ़ुट) नीचे। सुरंग 8.40 मीटर चौड़ी और 7.39 मीटर ऊँची है। इसमें रेल पटरी के साथ-साथ एक 3 मीटर चौड़ी सड़क भी है जिस पर आवश्यकता पड़ने पर रेल पटरी की देखभाल के लिए एवं सुरंग के भीतर आपातकालीन सहायता पहुँचाने के लिए वाहन चलाया जा सकता है। यह भारत की सबसे लम्बी रेल सुरंग है और एशिया की चौथी सबसे लम्बी। जापान की 53.85 किमी लम्बी सेइकान सुरंग (Seikan Tunnel), चीन की 28 किमी लम्बी ताइहांग सुरंग (Taihang Tunnel) और चीन ही की 21 किमी लम्बी लुलियांगशान सुरंग (Luliangshan Tunnel) इससे लम्बी हैं। औसत रफ़्तार पर पीर पंजाल रेल सुरंग से रेलगाड़ी निकलने में 9 मिनट 30 सैकिंड लगते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें