सोमवार, 7 अक्टूबर 2019

गंगखार पुनसुम, भूटान

गंगखर पुनसुम (Gangkhar Puensum) भूटान का सर्वोच्च पर्वत है। यह हिमालय में है और तिब्बत की सीमा के पास है। चीन का तिब्बत पर नियंत्रण है और वह यह दावा करता है कि यह पर्वत तिब्बत में है। वर्तमान (फ़रवरी 2017) तक इसके मुख्य शिखर पर कोई मानव आरोहण सम्भव नहीं हो पाया था और कुछ स्रोतों के अनुसार यह विश्व का कभी न चढ़ा गया सबसे ऊँचा पर्वत है।

गंगखार पुनसुम की ऊंचाई 24,840 फीट है, जबकि माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 29,029 फीट है।

हालांकि ऐसा नहीं है कि इस पहाड़ पर चढ़ने की आज तक किसी ने कोशिश नहीं की। साल 1994 में कुछ पर्वतारोहियों ने गंगखार पुनसुम पर चढ़ने की कोशिश की थी, लेकिन तब भूटान की सरकार ने चीन की सरकार से मदद लेते हुए उन्हें पहाड़ पर चढ़ने से रोक दिया था।

इस पहाड़ पर किसी के भी ना चढ़ने के पीछे भूटान सरकार का हाथ है। दरअसल, भूटान के लोग पहाड़ों को भगवान के समान मानते हैं। ऐसे में गंगखार पुनसुम भी उनके लिए एक पवित्र स्थल है।

साल 1994 में ही भूटान की सरकार ने एक कानून पास किया था, जिसके अनुसार 20 हजार फीट तक की ऊंचाई वाले पहाड़ों पर ही पर्यटकों को जाने की अनुमति होगी, जबकि गंगखार पुनसुम की ऊंचाई 24 हजार फीट से ज्यादा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें