रविवार, 13 अक्टूबर 2019

जगन्नाथ मंदिर, सियालकोट, पाकिस्तान

जगन्नाथ मंदिर, सियालकोट, पाकिस्तान

जगन्नाथ मंदिर पाकिस्तान के पंजाब के जिले सियालकोट में पेरिस रोड क्षेत्र में स्थित है। यह पाकिस्तान में स्थित हिन्दुओं के सबसे पुराने और प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। दूर-दूर से लोग इसके दर्शन करने के लिए आते हैं। इतना ही नहीं हिन्दू के साथ-साथ मुस्लिम श्रद्धालु भी इस मंदिर में आते हैं।

शुरुआत में पाकिस्तान में हिन्दू मंदिरों की संख्या काफी थी पर समय के साथ-साथ यह कम होती गई। ऐसे में हजारों साल पुराने इस मंदिर की महत्ता आप ही बढ़ जाती है।

2007 की शुरुआत में इसके रखरखाव के लिए पंजाब (पाकिस्तान) के तत्कालीन मुख्यमंत्री चौधरी परवेज़ इलाही ने 200,000 रुपये दिये, ताकि यह मंदिर फिर से पहले जैसा बनाया जा सके।

यहां पर पूरे मंदिर की दीवारों और छतों पर नक्काशी की गई है। यहां पर जुलाई-अगस्त के समय दोनों समुदाय के लोगों को दर्शन करते हुए देखा जाता है।

एक बार जब आप इस मंदिर का दौरा करते हैं, तो आप शहर में और उसके आसपास स्थित कई पर्यटक आकर्षण देख सकते हैं। शहर जहां इतिहास से परिपूर्ण है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें