शनिवार, 4 अप्रैल 2020

कैनो क्रिस्टेल्स नदी, कोलंबिया


इंद्रधनुष की तरह मौसम के साथ रंग बदलती है ये नदी

वैसे तो प्रकृति ने पृथ्वी पर बेशुमार खूबसूरती और रोमांचक चीजें बिखेर रखी है, लेकिन क्या आपको पता है कि एक नदी ऐसी भी है जो हर साल मौसम के मुताबिक अपना रंग बदल लेती है। इस नदी का नाम है कैनो क्रिस्टल्स (Cano Cristales)। इस नदी की खासियत ऐसी है कि यह हर मौसम के साथ अपना रंग बदलती हैं और जो जुलाई से नवंबर के बीच दुनिया की सबसे खूबसूरत नदी बन जाती है।

कैनो क्रिस्टल्स नदी मध्य कोलंबिया (Columbia) में एंडीज पर्वत श्रंखला के पूर्व में मेटा राज्य के सरानिया दी ला मैकरेना इलाके में बहती है। जो पूर्व में बहने वाली ग्वायाबैरो नदी में जाकर मिल जाती है। कैनो क्रिस्टल्स नदी की लंबाई करीब 100 किलोमीटर (62 मील) है, वहीं इसकी चौड़ाई करीब 20 मीटर है। कैनो क्रिस्ट्ल्स नदी के रंग बदलने की ये अद्भुत घटना जून से लेकर नवंबर के बीच कुछ सप्ताह के लिए दिखाई देती है। जब इसका तापमान एकदम सही होता है।

दुर्भाग्य से कानो क्रिस्टेल्स, 1989 से आसपास के क्षेत्रों में एफएआरसी की उपस्थिति के कारण पर्यटन के लिए बंद कर दिया गया है, लेकिन कुछ पर्यटन एजेंसियों ने हाल ही में क्षेत्र में सावधानीपूर्वक तैयार की गई पर्यटन की पेशकश शुरू की है। यह नदी राष्ट्रीय उद्यान के छोटे शहर के ठीक बाहर स्थित है, जिसे सेरानिया डे ला मैकारेना के नाम से जाना जाता है।

लिक्विड रेनबो नाम से भी है फेमस, कोलंबियन मिलिट्री करती है सुरक्षा

एक खास वक्त में कैनो क्रिस्टल्स नदी का रंग लाल, नीला, पीला, हरा और नारंगी हो जाता है। इसीलिए इस नदी को लिक्विड रेनबो (Liquid Rainbow) यानि पानी का इंद्रधनुष कहते हैं। कुछ लोग इसे पांच रंगों वाली नदी (रिवर ऑफ द फाइव कलर्स) के नाम से भी जानते हैं।

साल 2000 से पहले कोलंबिया की सरकार ने इस नदी के आस-पास के क्षेत्र को रेड जोन घोषित कर रखा था। इस नदी के इलाके में कुछ हिंसक गतिविधियों वाले गुट रहते थे और इस कारण से नदी के आसपास वाले इलाके सुरक्षित नहीं थे। इस नदी से करीब 30 किमी की दूरी पर कोलंबियन मिलिट्री (Colombian Military) का अधिकार है। ये जगह अब मशहूर पिकनिक स्पॉट भी बन चुकी है।

नदी के रंग बदलने का यह है कारण

कुछ लोग नदी को देखकर ये सोचते हैं कि इसका रंग किसी शैवाल या काई (Algae या Moss) से हो जाता है। मगर ये हकीकत नहीं है। असल में ये कमाल है मैकारैनिया क्लैवीगैरा (Macarenia Clavigera) नाम के एक पौधे का है। इस पौधे को अगर किसी खास मौसम में निश्चित जल या निश्चित सूरज की रौशनी मिले तो इसका रंग हल्का या फिर गहरा लाल होता जाता है। ज्यादातर दिनों में इस नदी का रंग हल्का या गहरा गुलाबी और हल्का या गहरा लाल होता है मगर कभी-कभी इसका रंग नीला, पीला, नारंगी और हरा भी हो जाता है। 

दूर तक फैली नदी जब जुलाई और नवंबर के मौसम में मॉस, एक्वेटिक और कोरल्स नाम के पौधों और चट्टानों से होकर गुजरती है तो एक फ्यूजन होता है। इसी फ्यूजन से नदी रंगीन छटाओं का रूप लेती है। ऐसा प्राकृतिक विलय और किसी भी नदी में नहीं होता है। इसी वजह से इस नदी को अनोखी और अद्भुत कहा जाता है।

जून से नवंबर में बदलता है रंग

कैनो क्रिस्टल्स नदी कोलंबिया के सरानिया दी ला मैकरेना इलाके में बहती है, जो ग्वायाबैरो नदी में मिल जाती है। कैनो क्रिस्टल्स नदी के रंग बदलने की ये घटना जून से लेकर नवंबर के बीच कुछ सप्ताह में दिखती है। प्रकृति की इस खूबसूरती के बरकरार रखने के लिए यहां कुछ नियम भी बनाए गए हैं, जैसे एक ग्रुप में 7 से ज्यादा लोग यहां नहीं जा सकते और एक दिन में 200 से ज्यादा लोगों को इस क्षेत्र में जाने की इजाजत नहीं है।

बता दें कि इस नदी में ना कोई मछली पाई जाती है और ना ही कोई अन्य जलीय जीव। इसलिए यहां लोग स्विमिंग का भी आनंद उठाते हैं।

दुनियाभर में कम लोकप्रिय होने की वजह से यहां विदेशी पर्यटक भले कम आते हैं, मगर स्थानीय लोगों के लिए वीकेंड पिकनिक की ये पसंदीदा जगह है। उसकी वजह इस रंग बदलती नदी के अलावा यहां की प्राकृतिक खूबसूरती है।

बता दें कि जनवरी से मई तक गर्मी की वजह से पर्यटकों के लिए इस जगह को बंद रखा जाता है।

यहां घूमने आने वाले ज्यादातर लोग पास ही के टाउन ला मैकरेना और ट्रेक शहर के नेशनल पार्क होते हुए यहां पहुंचते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें